Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले काफी धमाकेदार होने वाला है। कल शाम 7 बजे से बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले शुरू हो जाएगा। फैंस फिनाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने फिनाले के कई प्रोमो वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में घर के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के साथ- साथ कुछ गेस्ट भी नजर आएंगे। इसी के साथ कंटेस्टेंट धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देने वाले हैं। आइए बिना देर किए जानते हैं कि बिग बॉस के फिनाले वीक में क्या -क्या धमाकेदार होने वाला है।
वीडियो की शुरुआत अर्चना गौतम, शालीन भनोट, एमसी स्टैन, प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे की धमाकेदार एंट्री के साथ होती है। सभी कंटेस्टेंट एक -दूसरे को टशन दिखाते हुए नजर आते हैं। इस बार की ट्रॉफी भी काफी यूनिक है। इसके अलावा टीना दत्ता, साजिद खान, अब्दू रोजिक, सनी देओल समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं।
फिनाले में होगा धमाकेदार डांस
फिनाले में कॉमेडियन कृष्ण अभिषेक और भारती सिंह एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगे। इसके अलावा सनी देओल और अमीषा पटेल भी अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 के प्रमोशन के लिए पहुंचे हैं। अमीषा के डांस की एक झलक भी नजर आईं। इसके अलावा शालीन भनोट अपने और टीना दत्ता के रिलेशनशिप पर आधारित एक डांस परफॉर्मेंस देंगे। फिनाले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिनाले से पहले घर में फिल्म मेकर रोहित शेट्टी की एंट्री हुई है। रोहित ने घर में आने के बाद सभी सदस्यों से अलग-अलग टास्क करावाया है। टास्क के दौरान रोहित ने ऐलान किया कि वो घर के एक सदस्य को खतरों के खिलाड़ी में लेकर जाएंगे। घर के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स टास्क करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी ने शिव ठाकरे को चुना है। इस खबर को जानने के बाद शिव ठाकरे के फैंस काफी एक्साइटेड है।
