अब्दू रोजिक और एमसी स्टैन के झगड़े पर अर्चना गौतम ने ली चुटकी, बोलीं - भैया देख लो असली दोस्ती

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 24, 2023, 02:22 PM IST

अब्दू रोजिक और एमसी स्टैन के झगड़े पर अर्चना गौतम (Archana Gautam) ने रिएक्ट किया है। अर्चना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं कि ये लोग मेरी और प्रियंका चाहर चौधरी की दोस्ती का मजाक उड़ाते थे। लेकिन अब लोगों के सामने सच्चाई आ गई है।

बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के दो सबसे चहेते कंटेस्टेंट एमसी स्टैन और अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों के झगड़े पर सेलेब्स लगातार रिएक्टर कर रहे हैं। हाल ही में अब्दू और स्टैन के झगड़े पर शिव ठाकरे ने बयान दिया था। अब अर्चना गौतम ने दोनों के झगड़े पर चुटकी ली है। अर्चना गौतम हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थी। एक्ट्रेस ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद स्टाइलिश लग रही थी।

archana reacted on abdu and mc stan fight

archana reacted on abdu and mc stan fight (credit pic: instagram)

अर्चना ने इस दौरान पैपराजी को कई पोज दिए। अर्चना से पैपराजी ने अब्दू और स्टैन के झगड़े को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा, बिग बॉस के घर में सब अब्दू की पॉपुलैरिटी की वजह से उसके साथ थे। घर से बाहर आने के बाद पता चल गया है कि कौन किसका सच्चा दोस्त है?

End of Feed