टीवी मसाला

पारस कलनावत के बाद किसे डेट कर रही हैं उर्फी जावेद? पोस्ट शेयर कर बोलीं- उसने कह दिया हां

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 24, 2023, 02:55 PM IST

उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिलेशनशिप को लेकर हिंट दिया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बताया कि उसने हां कह दिया है। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

urfi javed (credit pic: instagram)

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (uorfi Javed) अक्सर अपने फैशन सेंस की वजह से सर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस बखूबी जानती हैं कि लाइमलाइट में कैसे रहना है। उर्फी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के साथ अक्सर अपने जिंदगी के पलो के बारे में शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसे देखने के बाद यूजर्स हैरान रह गए। एक्ट्रेस के पोस्ट पर यूजर्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

उर्फी ने पोस्ट शेयर कर लिखा, उसने हां कहा दिया है। पोस्ट पर उर्फी ने हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है। इस पोस्ट के बाद लोग एक्ट्रेस के रिलेशनशिप की अटकले लगाने लगे। एक्ट्रेस के पोस्ट पर यूजर्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या आपको बॉयफ्रेंड मिल गया है। दूसरे यूजर ने लिखा, मुझे तोलड़के पर तरस आ रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा, तुम मेरा नाम बात लिख देना। कई यूजर्स ने एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फनी मीम्स शेयर किए हैं।

उर्फी जावेद को मिला बॉयफ्रेंड

उर्फी इससे पहले अनुपमा फेम पारस कलनावत के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों का सोशल मीडिया पर ब्रेकअप हो गया था और दोनों ने मीडिया में एक- दूसरे के खिलाफ कई कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट दिए थे। लेकिन अब दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। पारस और उर्फी एक- दूसरे की पार्टी में साथ नजर आते हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करे तो उर्फी के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स है। उर्फी ने कुछ समय पहले ही फेमस डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के लिए मॉडलिंग की थी। एक्ट्रेस लैक्मे फैशन वीक में भी रैंप वॉक करते हुए नजर आई थीं।

उर्फी स्प्लिट्सविला एक्स 4में भी मैच मेकर के तौर पर नजर आई थी। शो में उनके काम की जमकर तारीफ हुई थी। इस शो को सनी लियोनी और अर्जुन बिजलानी ने होस्ट किया था। उर्फी ने शो में कशीश ठाकुर से अपने प्यार का इजहार किया था। फैंस का कहना है कि ये कोई और नहीं कशीश ठाकुर है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article