Bigg Boss 16 फेम Abdu Rozik ने तोड़ी मंगेतर अमीरा संग शादी, कारण जान लगेगा झटका

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 18, 2024, 01:54 PM IST

Bigg Boss 16 Abdu Rozik Called Off Wedding: रियलिटी शो बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट रह चुके अब्दु रोजिक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।खुद अब्दु रोजिक ने सभी को बताया है की उन्होंने अपनी मंगेतर अमीरा संग शादी तोड़ दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए शादी टूटने का कारण।

Bigg Boss 16 Abdu Rozik Called Off Wedding: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अब्दु रोजिक भारत के हर घर में अपनी पहचान बनाई। सिर्फ यही नहीं सभी अब्दु की क्यूटनेस पर काफी ज्यादा फिदा भी हैं। जल्द ही अब्दु रोजिक अपनी मंगेतर अमीरा संग शादी करने वाले थे, जिसकी घोषणा उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। अब एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए अब्दु ने बताया की उन्होंने अमीरा संग अपनी शादी तोड़ दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर इस शादी तोड़ने का क्या कारण था।

Bigg Boss 16 Abdu Rozik Called Off Wedding

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने मंगेतर अमीरा संग अपनी शादी तोड़ दी है, जो फैंस के लिए एक दुखड़ और शाकींग खबर है। अब्दु रोजिक ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान यह खुलासा किया। कारण बताते हुए अब्दु कहते हैं कि जैसे-जैसे हमारा रिश्ता आगे बढ़ता रहा हम दोनों को यह एहसास हुआ की रिश्ते में संस्कृति अंतर है। इस कारण हमने शादी ना करने का फैसला लिया। जिंदगी के जुड़े सभी अनुभवों ने उनके रिश्ते को एक नया देखने का नजरिया दिया। साथ ही यह भी बताया की उनकी बीमारी ठीक होने की राह पर है और वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं।

End of Feed