Bigg Boss 16 से निकलने के बाद मालामाल हुईं सुंबुल तौकीर खान, खरीद रही हैं ये आलीशान घर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 26, 2023, 03:08 PM IST

Sumbul Touqeer Khan New House: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान आखिरी हफ्ते तक बिग बॉस के घर में डटी रही थीं। बिग बॉस की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट में से एक सुंबुल अब एक नया घर खरीदने वाली हैं, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस से निकलते ही मालामाल हुईं सुंबुल।
  • अपने लिए खरीद रही हैं आलीशान घर।
  • सोशल मीडिया पर शेयर किया घर वीडियो।

Sumbul Touqeer Khan New House: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) की अब किस्मत चमक गई है। बिग बॉस के घर में आखिरी हफ्ते तक टिकी रहने वालीं टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान ने अपने फैंस का बड़ी खुशखबरी दी है। बिग बॉस की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट में से एक सुंबुल अब एक नया घर खरीदने वाली हैं। सुंबुल तौकीर खान ने हाला ही में अपने इस नए घर का वीडिया सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि अभी उनका घर बन रहा है। एक बार रेडी होने के बाद वह फैंस को अपना पूरा घर दिखाएंगी। यह खबर देते हुए सुंबुल काफी खुश नजर आ रही हैं। सुंबुल के इस वीडियो पर फैंस भी उनको बधाई दे रहे हैं। इतनी छोटी सी उम्र में अपना खुद का घर खरीदने के लिए सुंबुल की जमकर तारीफ की जा रही है। आइए एक्ट्रसे के घर पर एक नजर डालते हैं।

Sumbul Touqeer Khan new House

Sumbul Touqeer Khan new House

सुंबुल ने खरीदा आलीशान घर

बिग बॉस 16 के घर में रहकर सुंबुल तौकीर खान मालमाल हो गई हैं। बिग बॉस के घर में रहने के लिए सुंबुल को 9 लाख रुपये हर हफ्ते मिलते थे। वह आखिर हफ्ते से पहले शो से एलिमिनेट हो गई थीं। बावजूद इसके सुंबुल ने 1.68 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। इसके साथ ही अब सुंबुल अपना खुद का घर खरीद रही हैं। इस बात की जानकारी देते हुए सुंबुल ने कहा, 'हाय..मेरा नया घर रेडी हो रहा है। जैसा की आप सभी देख सकते हैं कि फिलहाल यहां काम चल रहा है। एक बार घर रेडी होने के बाद मैं आप सभी को जरूर दिखाउंगी।'

End of Feed