टीवी मसाला

बिग बॉस 16 के बाद सुंबुल के हाथ लगा ये बड़ा शो! लीप के बाद श्रद्धा आर्या को करेंगी रिप्लेस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 20, 2023, 08:32 PM IST

टीवी के पॉपुलर शो कुंडली भाग्या में दर्शकों को कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलने वाले हैं। ऋद्धा आर्या और शक्ति अरोड़ा के शो में मेकर्स लीप लाने वाले हैं। लीप के बाद शो में सुंबुल तौकीर खान की एंट्री होगी। सुंबुल पिछले दिनों बिग बॉस की वजह से सुर्खियों में थीं।

Image

sumbul Touqeer khan (credit pic: instagram)

जी टीवी के पॉपुलर शो कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। शो के लीड एक्टर्स धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) और श्रद्धा आर्या (Shradha Arya) की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस शो ने दर्शकों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई है। शो में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। कुंडली भाग्य की दमदार कहानी ने दर्शकों को अभी तक जोड़े हुए हैं। शो की कहानी प्रीता और करण के रोमांस के इर्द गिर्द घूम रही हैं। फैंस को शो का नया प्लॉट काफी पसंद आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो की कहानी में लीप आने वाले हैं, जिसके बाद शो की कहानी पूरी तरह से बदल जाएगी। शो में कुछ समय पहले ही शॉर्ट लीप आया था।

कुंडली भाग्य में होगी सुंबुल तौकीर खान की एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) की एंट्री होने वाली हैं। सुंबुल बिग बॉस 16 की वजह से सुर्खियों में छाई हुई थीं। एक्ट्रेस को बिग बॉस की वजह से घर -घर में पहचान मिली है। बिग बॉस से पहले सुंबुल स्टार प्लस के पॉपुलर शो इमली में नजर आई थी। इमली में दर्शकों को उनकी और फहमान की जोड़ी बेहद पसंद आई थी। बिग बॉस में भी दोनों को साथ देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे।

सुंबुल को कुंडली भाग्य में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शो में सुंबुल का क्या रोल होगा इसका खुलासा नहीं हुआ है। दर्शकों को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। बिग बॉस के बाद सुंबुल को प्रोजेक्ट्स ऑफर हुए हैं। इसी के साथ उनकी पॉपुलैरिटी भी काफी बढ़ी हैं। सोशल मीडिया पर सुंबुल की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस कुंडली भाग्य के अलावा नागिन 7 में भी नजर आ सकती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article