बिग बॉस 16 से निकलते ही चमकी Tina Datta की किस्मत, इस बड़े TV एक्टर संग छोटे पर्दे पर आएंगी नजर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 23, 2023, 12:39 PM IST

Tina Dutta and jay bhanushali TV Serial: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट टीना दत्ता (Tina Dutta) की शो से निकलने के बाद ही किस्मत चमक गई है। उन्हें टीवी एक्टर जय भानुशाली के साथ एक नया टीवी सीरियल ऑफर किया गया है। सोनी टीवी का यह नया टीवी सीरियल जल्द ही टेलीकास्ट किया जाना है।

Tina Dutta and jay Bhanushali in 'Mere Apne': बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट टीना दत्ता (Tina Dutta) को अब एक बड़ा शो ऑफर हुआ है। बिग बॉस से निकलने के बाद ही टीना दत्ता की किस्मत चमक गई है। टीना दत्ता अब टीवी एक्टर जय भानुशाली के साथ काम करती नजर आने वाली हैं। वह छोटे पर्दे पर एक बार फिर दमदार वापसी करने वाली हैं। टीना दत्ता को एक नया टीवी सीरियल ऑफर किया गया है। सोनी टीवी का यह नया धारावाहक 'मेरे अपने' जल्द ही टेलीकास्ट किया जाना है। इस टीवी सीरियल में टीना दत्ता के साथ लीड रोल में टीवी के जाने-माने चेहरे जय भानुशाली के साथ नजर आने वाली हैं। दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक हैं। ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह टीवी सीरियल तुर्की सीरीज का हिंदी रीमेक होने वाला है। अब टीना दत्ता कलर्स का दामन छोड़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर नजर आने वाली हैं।

Tina Dutta in Mere Apne TV Serial

Tina Dutta in Mere Apne TV Serial

एक साथ नजर आएंगे टीना और जय भानुशाली

तपस्या फेम एक्ट्रेस टीना दत्ता और टीवी एक्टर जय भानुशाली नए शो 'मेरे अपने' में एक साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। टीना और जय के अलावा इस शो में ताहिर शब्बीर, चेष्टा भगत, मोहित दुसेजा और सुजय रेउ भी नजर आने वाले हैं। बिग बॉस 16 का सीजन टीना दत्ता के लिए काफी सफल रहा है। इस टीवी सीरियल के अलावा कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीना दत्ता को साउथ की एक बिग बजट फिल्म भी ऑफर की गई है।

End of Feed