टीवी मसाला

बिग बॉस 16 से निकलते ही चमकी Tina Datta की किस्मत, इस बड़े TV एक्टर संग छोटे पर्दे पर आएंगी नजर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 23, 2023, 12:39 PM IST

Tina Dutta and jay bhanushali TV Serial: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट टीना दत्ता (Tina Dutta) की शो से निकलने के बाद ही किस्मत चमक गई है। उन्हें टीवी एक्टर जय भानुशाली के साथ एक नया टीवी सीरियल ऑफर किया गया है। सोनी टीवी का यह नया टीवी सीरियल जल्द ही टेलीकास्ट किया जाना है।

Image

Tina Dutta in Mere Apne TV Serial

Tina Dutta and jay Bhanushali in 'Mere Apne': बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट टीना दत्ता (Tina Dutta) को अब एक बड़ा शो ऑफर हुआ है। बिग बॉस से निकलने के बाद ही टीना दत्ता की किस्मत चमक गई है। टीना दत्ता अब टीवी एक्टर जय भानुशाली के साथ काम करती नजर आने वाली हैं। वह छोटे पर्दे पर एक बार फिर दमदार वापसी करने वाली हैं। टीना दत्ता को एक नया टीवी सीरियल ऑफर किया गया है। सोनी टीवी का यह नया धारावाहक 'मेरे अपने' जल्द ही टेलीकास्ट किया जाना है। इस टीवी सीरियल में टीना दत्ता के साथ लीड रोल में टीवी के जाने-माने चेहरे जय भानुशाली के साथ नजर आने वाली हैं। दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक हैं। ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह टीवी सीरियल तुर्की सीरीज का हिंदी रीमेक होने वाला है। अब टीना दत्ता कलर्स का दामन छोड़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर नजर आने वाली हैं।

एक साथ नजर आएंगे टीना और जय भानुशाली

तपस्या फेम एक्ट्रेस टीना दत्ता और टीवी एक्टर जय भानुशाली नए शो 'मेरे अपने' में एक साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। टीना और जय के अलावा इस शो में ताहिर शब्बीर, चेष्टा भगत, मोहित दुसेजा और सुजय रेउ भी नजर आने वाले हैं। बिग बॉस 16 का सीजन टीना दत्ता के लिए काफी सफल रहा है। इस टीवी सीरियल के अलावा कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीना दत्ता को साउथ की एक बिग बजट फिल्म भी ऑफर की गई है।

जय भानुशाली भी टीवी एक जाने-माने चेहरे हैं। वह कई टीवी रिएलिटी शो जैसे डांस इंडिया डांस 2, डांस इंडिया डांस 3, डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 2, डांस के सुपरकिड्स और सा रे गा मा पा 2012 और डांस इंडिया डांस 4 को होस्ट कर चुके हैं।

बता दें कि बिग बॉस 16 के घर से निकलने के बाद कई कंटेस्टेंट को बड़े टीवी शो ऑफर किए गए हैं। जिसमें शालीन भनोट, टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर खान, अंकित गुप्ता, प्रियंका चौधरी और निमृत कौर आहलूवालिय का नाम शामिल है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article