बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के कंटेस्टेंट्स की चर्चा हर तरफ हो रही हैं। भले ही शो खत्म हो गया है, लेकिन कंटेस्टेंट्स की तगड़ी फैन फॉलोइंग का उन्हें भरपूर फायदा मिल रहा है। घर के सभी कंटेस्टेंट्स को लगभग कोई न कोई शो, म्यूजिक वीडियो ऑफर हुआ है। घर के अंदर रोहित शेट्टी से लेकर एकता कपूर तक ने कंटेस्टेंट्स को ऑडिशन के जरिए सीधा मौका दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चाहर चौधरी को फिल्म ऑफर हुई है तो वहीं शालीन भनोट से लेकर सुंबुल तौकीर खान शो एकता कपूर का शो मिला है। अर्चना गौतम (Archana Gautam) को कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का पॉपुलर रियलिटी शो लॉकअप 2 ऑफर हुआ है। लॉकअप का पहला सीजन काफी सक्सेफुल रहा था। दर्शकों को कंगना का बेबाक अंदाज काफी पसंद आया था।
archana and kangana ranaut (credit pic: instagram)
लॉकअप भी बिग बॉस की तरह एक रियलिटी शो है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को जेल के अंदर रहना होता है। लॉकअप को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था। शो के दूसरे सीजन के लिए अर्चना गौतम का नाम सामने आया है। अर्चना ने इस शो के ऑफर को एक्सेप्ट किया है या नहीं। इसकी कोई जानकारी नहीं है। अर्चना बिग बॉस 16 की स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स थी। उन्होंने अकेले सभी सदस्यों के नाक में दम कर दिया था। अगर अर्चना लॉकअप में आती हैं तो उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
कब शुरू होगा लॉकअप सीजन 2
लॉकअप सीजन 2 अगले महीने मार्च में शुरू हो सकता है। शो के ऑनएयर होने की ऑफिशियल डेट अभी तक सामने नहीं आई हैं। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। लॉकअप सीजन 2 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। पिछला सीजन काफी धमाकेदार था। होस्ट कंगना रनौत हॉट टॉपिक थीं। इस बार कंगना का कौन सा रूप देखने को मिलेगा। इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा। बॉलीवुड की क्वीन और अर्चना गौतम के बीच कैसा रिलेशनशिप रहता है। ये देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक है।
