Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी के नाम होगा बिग बॉस 16 का खिताब, अर्चना गौतम और शालीन भनोट ने किया दावा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 20, 2023, 08:19 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के इस सीजन में अब फिनाले में ज्यादा समय नहीं बता है, जिसके साथ ही अब सभी कंटेस्टेंट की नजरे बिग बॉस 16 की ट्रॉफी पर टिकी हुई हैं, इस बीच अर्चना गौतम और शालीन भनोट ने दावा किया है कि इस सीजन की विजेता प्रियंका चौधरी ही होने वाली हैं। दोनों कंटेस्टेंट ने मेकर्स पर भी सवाल खड़े किए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शालीन भनोट और अर्चना गौतम ने उठाए मेकर्स पर सवाल।
  • दोनों कंटेस्टेंट्स ने प्रियंका चौधरी के विनर होने की घोषणा की है।
  • शालीन भनोट ने कहा कि प्रियंका के यह पहले से ही पता है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 का अब आखिरी दौर शुरू हो गया है, और लगभग-लगभग सभी कंटेस्टेंट जानते हैं कि अब गेम में कौन कितना आगे है।

Bigg Boss 16 Winner

Bigg Boss 16 Winner

इस बीच अब ट्रॉफी को लेकर कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई तेज हो गई है। अब दोस्तों के बीच भी दुश्मनी पैदा होना जारी हो गया है। क्योंकि सभी की नजर बिग बॉस 16 की ट्रॉफी पर बनी हुई है। इस बीच बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में अर्चना गौतम और शालीन भनोट ने एक बड़ा दावा किया है, हालांकि इस दावे से प्रियंका चौधरी के फैंस काफी खुश हैं। दोनों कंटेस्टेंट ने दावा किया कि प्रियंका चौधरी ही इस सीजन की विजेता होने वाली हैं। और यह बात खुद प्रियंका भी जानती हैं। हालांकि यह बात कहते हुए शालीन और अर्चना ने मेकर्स पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

End of Feed