Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का फिनाले अब नजदीक आ रहा है। 12 फरवरी को बिग बॉस का फिनाले टेलीकास्ट किया जाएगा। इस बीच बिग बॉस फैंस और उसके एक्स कंटेस्टेटं अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर रहे हैं। बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट अली गोनी ने भी इस सीजन के लिए अपना विनर चुन लिया है। सीजन की शुरुआत के बाद अली गोनी ने टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चौधरी को बिग बॉस 16 का विनर बताया था, हालांकि अब उन्होंने अपना पाला बदल लिया है और एमसी स्टैन को वोट देने के लिए कह रहे है। अली गोनी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें वह रैपर एमसी स्टैन को विनर बनाने की बात कह रहे हैं। इस बीच सभी बिग बॉस फैंस के लिए वोटिंग लाइन खोल दी गई हैं। ट्विटर पर भी फैंस लगातार अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं।
bigg boss 16 winner
बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट अली गोनी पहले प्रियंका को विनर बनाना चाहते थे, पर अब उन्होंने पलटी मार ली है। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
एमसी स्टैन को वोट करने की मांग की
टीवी एक्टर अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से MC Stan को वोट करने की मांग की है। इससे पहले अली गोनी ने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के बारे में बयान देते हुए कहा था, 'इस सीजन मुझे प्रियंका का गेम अच्छा लग रहा है, वह जीत भी सकती है।' जिसके बाद अब अली गोनी ने अपना स्टैंड बदलते हुए एमसी स्टैन को सपोर्ट करने का फैसला किया है।
ये हैं बिग बॉस के टॉप-5
मिड वीक एविक्शन के जरिए निमृत कौर आहलूवालिया को बिग बॉस 16 से बाहर कर दिया गया है, जिसके बाद अब बिग बॉस के टॉप-5 कंटेस्टेंट ही अब घर में बचे हैं। शिव ठाकरे, प्रियंका चौधरी, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और शालीन भनोट इस सीजन के टॉप-5 कंटेस्टेंट बन गए हैं।
