kamya panjabi hit back troll: काम्या पंजाबी अक्सर खुलकर हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। उनके ओपिनियन बहुत ही स्ट्रांग होते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो ट्रोलर को भी सबक सिखाना नहीं भूलती हैं। अब काम्या पंजाबी का ऐसा ही रूप सामने आया है जब उन्होंने फिर से एक ट्रोलर को सबक सिखाया है। एक ट्रोलर ने काम्या पंजाबी को टारगेट करते हुए कहा था कि उनकी दूसरी शादी भी तलाक से खत्म होगी। ऐसे में काम्या ने इस ट्रोलर को आड़े हाथ लिया है और करारा जवाब देकर उसकी बोलती बंद की है।
जैसा कि हम जानते हैं टीवी स्टार काम्या पंजाबी ने कुछ साल पहले शलभ डांग के साथ शादी की है। दोनों की यह दूसरी शादी है और फिलहाल कपल आनंदमय जीवन जी रहा है। जहां काम्या पंजाबी अपने टीवी शो और प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, वहीं शलभ डांग एक हेल्थकेयर चेन के मार्केटिंग हेड के रूप में व्यस्त हैं। इसी बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने उनकी शादी पर कमेंट करते हुए लिखा- 'इतिहास अपने आपको रिपीट करेगा। तुम अपने दूसरे पति से भी तलाक ले लोगी। तलाकशुदा को कभी खुशी नहीं होगी।'
इसी ट्रोलर को जवाब देते हुए काम्या ने ट्वीट किया- 'और कुछ कहना है आपको? अपनी गंदगी की दुकान कही और ले जाएं। तुम लोग यह भी नहीं जानते कि मैं किस बारे में बात कर रही हूं, लेकिन तुम्हें हर जगह अपनी गंदगी फैलानी है! सांस लो, थोड़ा पानी लो और अपनी मां से कहो कि तुम्हें कुछ शिष्टाचार सिखाए!'
वैसे इस तरह से व्यक्तिगत टारगेट होना कोई नई बात नहीं है। ज्यादातर अभिनेत्रियों को इसका सामना करना पड़ता है। काम्या पंजाबी की पहले बंटी नेगी से शादी हुई थी और ये रिश्ता बदसूरत नोट पर खत्म हुआ था। पहली शादी से उनकी एक बेटी एरियाना है। इसके बाद काम्या को करण पटेल से प्यार हुआ था लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। कुछ साल बाद काम्या दिल्ली में शलभ डांग से मिलीं और दोनों समय के साथ करीब आ गए। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ में काफी खुश हैं।
