बॉलीवुड

Oppenheimer Box Office Collection: ओपेनहाइमर ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार कमाई, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 23, 2023, 10:28 AM IST

Oppenheimer Box Office Collection: क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की फिल्म ओपेनहाइमर का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सिनेमाघरों में सभी शोज हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर बंपर ओपनिंग की थी। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया।

Image

Oppenheimer Box Office Collection (credit pic: instagram)

Oppenheimer Box Office Collection: क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की फिल्म ओपेनहाइमर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। निर्देशक नोलन ने अपनी फिल्म के जरिए दर्शकों को अलग दुनिया दिखाई है। इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। रिलीज से पहले ही ओपेनहाइमर को लेकर हाइप बनी हुई थी। ओपनेहाइमर में सिलियन मर्फीस, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, एमिली ब्लंट, मैट डैमन और रामी मालेक समेत कई कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को पहले दिन बंपर ओपनिंग मिली थी। आइए जानते हैं ओपेनहाइमर का दूसरे दिन का कलेक्शन कितना रहा?

ओपेनहाइमर ने 2 दिन बॉक्स ऑफिस पर 17 करोड़ की कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ओपेनहाइमर ने भारत में पहले दिन 14.50 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने हिंदी वर्जन में 1.75 करोड़ और अंग्रेजी में 12.75 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने कुल मिलाकर 31.50 करोड़ का बिजनेस किया है।

ओपेनहाइमर वैज्ञानिक रॉबर्ट जे ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में उनकी जिंदगी और काम को दिखाया गया है। ओपेनहाइमर ने वर्ल्ड वॉर 2 में परमाणु बम की खोज की थी। ओपेनहाइमर के साथ हालीवुड फिल्म बॉर्बी भी रिलीज हुई है। ओपेनहाइमर ने मिशन इंपॉसिबल 7 को पीछे छोड़ दिया है। ये भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। क्रिस्टोफर नोलन ने ओपेनहाइमर से पहले डेनकर्क, टेनेट जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article