Bigg Boss 11 की कंटेस्टेंट ने दोस्त पर लगाया रेप का आरोप, दिल्ली पुलिस ने FIR की दर्ज

Bigg Boss 11 Contestant Filed Rape Charges: बिग बॉस 11 की एक कंटेस्टेंट को लेकर खबर आ रही है की उनके दोस्त ने उनका रेप किया है। पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के बाद मामले की जांच हो रही है, जानिए पूरा मामला क्या है इस खास रिपोर्ट में।

Bigg Boss 11 Contestant Filed Rape Charges: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के 11वां सीजन बाकि सब सीजंस में से काफी हिट रहा। घर में आए कंटेस्टेंट ने सलमान खान के साथ-साथ दर्शकों को भी खूब एंटरटेन किया था। अब ऐसे में 11वें सीजन की एक कंटेस्टेंट को लेकर एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि कंटेस्टेंट ने अपने दोस्त पर रेप करने का आरोप लगाया है, जिसे सुन सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई है। साथ ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

Bigg Boss 11 contestant accuses friend for rape

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंटेस्टेंट ने उनके दोस्त ने उन्हें घर में बुलाया और रेप किया। पुलिस के मुताबिक एक्ट्रेस ने दिल्ली के साउथ पुलिस स्टेशन में दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराइ है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और इस केस की जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक कौन है वो फीमेल कंटेस्टेंट उनका नाम सामने नहीं आया है। इसी के साथ इस सीजन में अर्शी खान, हिना खान समेत कई टीवी के बड़े सितारे नजर आए थे।

End of Feed