टीवी मसाला

Bigg Boss 17: मेकर्स ने बाथरूम तक में लगवाए थे माइक, शो खत्म होते ही ईशा ने किये चौंकाने वाले खुलासे

Bigg Boss 17 Isha Malviya Claims Makers Put Mic In Bathroom: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन शो खत्म होने के बाद इसकी ही कंटेस्टेंट ईशा मालवीय ने चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। ईशा का कहना है कि बाथरूम में भी माइक लगे हुए थे।

Image

'बिग बॉस 17' को लेकर ईशा मालवीय ने किया बड़ा खुलासा

Bigg Boss 17 Isha Malviya Claims Makers Put Mic In Bathroom: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' ने 3 महीने तक लोगों का खूब एंटरटेनमेंट किया। हालांकि कुछ कंटेस्टेंट्स जहां लोगों को पसंद आए तो वहीं कुछ ने उन्हें बोर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) को खत्म हुए 3 दिन होने वाले हैं, लेकिन अभी भी इसकी चर्चा जारी है। वहीं हाल ही में ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने भी सलमान खान के 'बिग बॉस 17' को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। ईशा मालवीय ने दावा किया है कि मेकर्स ने बाथरूम तक में माइक लगवाए हुए थे।

बता दें कि 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में रहकर ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज भी बिग बॉस में खुले थे। वहीं उन्होंने सलमान खान के शो के बारे में बात करते हुए कहा, "माइक को बाथरूम के अंदर भी लगाया गया था। वो माइक बाथरूम के अंदर की आवाजें रिकॉर्ड करते थे, जिससे अगर कभी कंटेस्टेंट बाथरूम में जाकर बात करें तो भी वह पता चल सके। अगर कंटेस्टेंट्स ने अपना माइक नहीं भी पहना हुआ है तो भी उनकी आवाज रिकॉर्ड होगी।" बता दें कि 'बिग बॉस 16' में देखने को मिला था कि सौंदर्या शर्मा और गौतम सिंह विज ने बाथरूम के अंदर जाकर एक-दूजे से बात की थी, जिसके लिए उन्हें जमकर फटकार भी लगी थी।

सलमान की डांट से रोई थीं ईशा मालवीय

ईशा मालवीय (Isha Malviya) को 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में रहते हुए कई बार डांट खानी पड़ी। जहां पहले वह सलमान खान से डांट खाई थीं तो वहीं बाद में उन्हें करण जौहर से भी डांट पड़ी थी। ईशा मालवीय का कहना था कि सलमान खान से डांट पड़ने के बाद वह काफी दुखी थीं और बाथरूम में जाकर रोई भी थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article