टीवी मसाला

कैंसर से मजबूर होकर इस हसीना ने छोड़ा हिबा नवाब का Jhanak, फैंस को लगा तगड़ा झटका

Jhanak Actress Dolly Sohi Quit Show Due To Cancer: टीवी पर इन दिनों हिबा नवाब स्टारर 'झनक' खूब सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन हाल ही में शो की एक्ट्रेस डॉली सोही ने इसे अचानक ही अलविदा कह दिया। वह कैंसर से जूझ रही हैं और इसके इलाज के लिए ही उन्होंने बड़ा कदम उठाया है।

Image

कैंसर के कारण डॉली सोही ने छोड़ा झनक

Jhanak Actress Dolly Sohi Quit Show Due To Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस डॉली सोही ने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता है। वह शो में भले ही साइड रोल करती दिखाई देती हैं, लेकिन उनका रोल भी टीवी शोज में जान फूंकने के लिए काफी होता है। इन दिनों वह हिबा नवाब स्टारर 'झनक' (Jhanak) में नजर आ रही थीं। शो में उनका रोल बेहद पसंद किया जा रहा था। लेकिन अचानक ही एक्ट्रेस ने उसे छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि ये कदम भी उन्हें मजबूरी में ही उठाना पड़ा।

बता दें कि 'झनक' (Jhanak) एक्ट्रेस डॉली सोही कैंसर से जूझ रही हैं। ऐसे में कैंसर का इलाज कराने के लिए उन्हें हिबा नवाब के शो झनक को अचानक ही छोड़ना पड़ा। डॉली सोही (Dolly Sohi) को सर्वाइकल कैंसर है। काम के कारण उन्होंने इसका इलाज बाद में कराने का फैसला किया था। लेकिन अब उन्होंने बीच में ही शो छोड़कर इलाज के लिए जाना बेहतर समझा है। इस सिलसिले में बात करते हुए डॉली सोही ने कहा, "मुझे शो छोड़ना पड़ा, क्योंकि मुझे कीमोथेरेपी के लिए जाना पड़ा था। वहीं अब डेली रेडिएशन के कारण मुझे कमजोरी महसूस हो रही है, जिससे मैं शूटिंग भी नहीं कर पा रही।"

बता दें कि कैंसर जैसी भयानक बीमारी के बाद भी डॉली सोही (Dolly Sohi) ने अपने अंदर सकारात्मकता बरकरार रखी है। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में लिखा था, "आप वापिस जाकर शुरुआत को बदल नहीं सकते हैं। लेकिन आप वहां से शुरुआत कर सकते हैं, जहां आप अंत को बदल दें।" डॉली सोही के करियर की बात करें तो उन्होंने 'भाभी', 'कुमकुम भाग्य' और 'परिणीति' जैसे शोज में भी काम किया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article