Bharti Singh Molested in a Bus: हर घर में पंसद की जाने वाली भारती सिंह (Bharti Singh), जिसने इंडस्ट्री में खुद की पहचान बनाने में बहुत से दुख सहें हैं। भारती सिंह हमेशा से ही अपनी असल जिंदगी को लेकर काफी ओपन रहीं हैं। वहीं उन्होंने एक पॉडकास्ट के जरिए अपने बचपन के ट्रॉमा के बारे में भी खुलासा किया है। जिसे सुनते सबको काफी हैरानी हुई है। भारती ने यह भी बताया है कि कैसे कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने उनको गुड और बैडटच के बारे में समझाया।
photo credit: bharti instagram
बेहतरीन कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में नजर आई हैं। जहां उन्होंने अपने बचपन के बारे में बात की। भारती ने बताया कि टीवी पर नहीं, लेकिन शुरुआत में जब पैसे नहीं होते थे तो मैं कॉमेडी स्किट करवाने जाती थी। मुझे तब समझ नहीं आया और न ही तब बताया जाता था कि गुडटच और बैडटच क्या है...... कोई हाथ रखे तो लगता था कि अंकल सहारा ले रहे हैं। मै सुबह 5 बजे बस से जाती थी। तो बस में इतनी सुबह दूधवाले होते थे, वो लोग लुंगियां पहना करते थे। वह सारे मेरे ऊपर गिरने लगते थे, लेकिन मुझे समझ नहीं आता था कि वो लोग मुझे छेड़ रहें हैं। मैं उस समय दिमाग से बड़ी नहीं थी। मुझे धीरे-धीरे ये सब चीजें पता चलीं हैं।
भारती ने पॉडकास्ट में आगे बताया की इस चीज को लेकर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने मेरी बहुत मदद की है। उन्होंने कहा कि जब मैं कपिल शर्मा शो कर रही थी तो वहां पर भी लोग मेरे कंधे पर हाथ रखने और गालों को टच करने की कोशिश करते थे। लेकिन कपिल मुझे डांटते थे। वो कहते थे कि तु क्यों लोगो को ऐसा करने देती है।
