Bharti Singh Discharge From Hospital: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों मे बनी हुईं हैं। कुछ दिनों पहले वह बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हुईं थी, इसी के साथ उनकी पर्सनल लाइफ में काफी उथल पुथल मच गई। ऐसे में फैंस को काफी चिंता होने लगी जिसके लिए भारती अपने वलॉग्स से सेहत को लेकर अपडेट देती रही। हाल ही में भारती ने बताया की उन्हे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन उन्हे कुछ दिनों बार फिर से ऐड्मिट होना पड़ेगा। जानिए क्या है पूरा मामला इस टाइम्स नो नवभारत की रिपोर्ट में।
कुछ समय से भारती सिंह (Bharti Singh) की हालत काफी खराब थी अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हे पता चला की उनके गॉल बलैडर में पथरी है। ऐसे में उन्हे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा वह जो कुछ भी खा या पी रही थी वह उलटी कर निकल जा रहा था। डॉक्टर ने उन्हे बताया की ऐसे में ऑपरेशन करना होगा, जिसे सुन फैंस कॉमेडियन के लिए काफी चिंता में आ गए। लेकिन भारती सिंह की हालत में सुधार आने के बाद उन्हे घर जाने की पर्मिशन मिल गई है।
साथ ही भारती ने बताया की वह शो डांस दीवाने की शूटिंग खत्म होने के बाद फिर एक बार अस्पताल में भर्ती होंगी। फैंस को अपडेट देते हुए उन्होंने यह भी कहा की इससे पहले उनकी हालत और बिगड़े वह जल्द ही ऑपरेशन करा लेंगी जिसकी सारी फॉर्मैलिटी हो गई है। बात दें की भारती ने कई टीवी शोज को होस्ट किया है और वो दी कपिल शर्मा शो में भी नजर आ चुकी हैं।
