टीवी मसाला

'बेहोश होकर मरने...'- Mahakumbh जाने की बात पर बोल पड़ीं भारती सिंह, प्रयागराज के नाम से कदम खींचे पीछे

Bharti Singh Trolls For Denying To Visit Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में अभी तक कई टीवी और बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। लेकिन हाल ही में जब भारती सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। इस बात के लिए लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Image

भारती सिंह ने महाकुंभ के नाम से पकड़े कान

Bharti Singh Trolls For Denying To Visit Mahakumbh 2025: प्रयागराज में आजोजित महाकुंभ इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। बसंत पंचमी के मौके पर आज फिर से महाकुंभ में अमृत स्नान हुआ, जिसका हिस्सा बनने के लिए करोड़ों लोग शामिल हुए। शिवांगी जोशी से लेकर अरुण गोविल तक, अभी तक कई टीवी सितारों ने महाकुंभ 2025 में शिरकत की। कई बॉलीवुड सितारे भी महाकुंभ में पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाकर आए हैं। वहीं जब भारती सिंह (Bharti Singh) से 'महाकुंभ' (Mahakumbh) को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। भारती सिंह ने बताया कि उनका जाने का मन था, लेकिन वो बच्चा लेकर वहां नहीं जा सकती हैं। भारती सिंह का इससे जुड़ा वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

भारती सिंह (Bharti Singh) वीडियो में पैपराजियों से बात करती नजर आईं। इसी बीच उनसे किसी ने पूछा, "भारती जी आप महाकुंभ नहीं जा रहीं?" इस सवाल पर भारती सिंह ने जवाब दिया, "बेहोश होकर मरने....। मेरा मन तो था कि मैं जाऊं, लेकिन दिन पर दिन ऐसी न्यूज आ रही है कि मुझे लगता है कि रहने दो भाई। गोले को लेकर जाना वहां ठीक नहीं है।" भारती सिंह ने वीडियो में बताया कि उनके बॉडीगार्ड पांडे जी भी प्रयागराज के हैं और संगम से उनका घर मात्र 4 किलोमीटर की दूरी पर है।"

भारती सिंह को लोगों ने किया ट्रोल

भारती सिंह (Bharti Singh) का 'महाकुंभ' (Mahakumbh) को लेकर ये रिएक्शन लोगों को जरा भी अच्छा नहीं लगा। एक यूजर ने लिखा, "ये नहीं जाएगी, इनको गोवा भेजो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये उसके लायक भी नहीं है।" हालांकि इन सबमें भारती को उनके फैंस ने सपोर्ट भी किया। यूजर्स ने कहा कि ये उनकी मर्जी है कि वह जाना चाहती हैं या नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article