टीवी मसाला

Bigg Boss 18: भारती सिंह ने सलमान खान से मंच पर गुंदवाया आटा, मक्खन और परांठा बनवाकर लिया भाईजान का टेस्ट

Bigg Boss 18 Salman Khan Makes Paratha And Butter At Stage: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में दर्शकों ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में दिखाया जाएगा कि वीकेंड का वार पर सलमान खान खुद आटा गूंदकर परांठा बनाते नजर आएं। इससे जुड़ा वीडियो भी सामने आया है।

Image

'बिग बॉस 18' पर सलमान खान ने की कुकिंग

Bigg Boss 18 Salman Khan Makes Paratha And Butter At Stage: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स भी दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं आज 'बिग बॉस 18' का पहला वीकेंड का वार है, जिसमें एक साथ कई धमाके होने वाले हैं। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स एक-दूजे के मुखौटे तो सलमान खान के सामने उतारेंगे ही। वहीं सलमान खान कुछ कंटेस्टेंट्स की क्लास भी वीकेंड का वार पर लेते नजर आएंगे। लेकिन 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के वीकेंड का वार पर रंग जमाने के लिए भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी भी आएंगे, जो सलमान खान (Salman Khan) की कुकिंग का टेस्ट लेंगे।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में देखने को मिलेगा कि सलमान खान (Salman Khan) वीकेंड का वार होस्ट कर रहे होंगे। लेकिन तभी भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी 'लाफ्टर शेफ' के लिए नारे लगाते हुए शो में कदम रखेंगे। भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक, सलमान खान के सामने शिकायत करेंगे कि 'बिग बॉस 18' के चक्कर में उनका 'लाफ्टर शेफ' बंद कर दिया गया। ऐसे में जहां भारती अपने घर की किश्तों की मांग करेगी तो वहीं सुदेश लहरी और कृष्णा अभिषेक भी पीछे नहीं हटेंगे।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में आए भारती सिंह, सुदेश लहरी और कृष्णा अभिषेक यहीं नहीं रुकेंगे। वे सलमान खान (Salman Khan) के सेट पर कुकिंग सेटअप लगवाकर पहले उनसे आटा गुंदवाएंगे, फिर उनसे दही से सफेद मक्खन निकालने के लिए भी कहेंगे। मंच पर होस्टिंग छोड़कर सलमान खान परांठा भी बनाते नजर आएंगे, जिसका स्वाद सबसे पहले वो खुद लेंगे। वहीं भारती सिंह भाईजान के हाथ का परांठा खाने के लिए तरसती रह जाएंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article