कुछ वBhabhi Ji Ghar Par Hai Aasif Sheikh Decides To Quit Film Industry Post This Incident: टीवी के चर्चित एक्टर आसिफ शेख इन दिनों 'भाभी जी घर पर हैं' के जरिए लोगों के दिलों-दिमाग पर छाए हुए हैं। आसिफ शेख की एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। खास बात तो यह है कि टीवी से पहले उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी। एक वक्त ऐसा था, जब सलमान खान और शाहरुख खान से ज्यादा आसिफ शेख (Aasif Sheikh) के नाम का बॉलीवुड में डंका बजता था। खासतौर पर आसिफ शेख ने अपने विलेन के रोल से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन डायरेक्टर्स से मिले धोखे के कारण आसिफ शेख ने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया और करियर की नई पारी खेलने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें: 'भाभी जी घर पर हैं' के मनमोहन तिवारी की बिटिया रानी बॉलीवुड में रखेगी कदम! एक्टर बोले- मैं चाहता हूं A लिस्टर बने
आसिफ शेख (Aasif Sheikh) ने 'करण अर्जुन' में विलेन की भूमिका अदा की थी, जिसे खूब सराहा गया था। इस रोल में पहले गुल्शन ग्रोवर को कास्ट किया जा रहा था, लेकिन बाद में ये किरदार आसिफ शेख की झोली में गिरा। लोग उनकी एक्टिंग देख वाहवाही में जुट गए थे। 'करण अर्जुन' के बाद आसिफ शेफ के खाते में डेविड धवन की फिल्में आईं। इस लिस्ट में 'बनारसी बाबू' से लेकर 'हसीना मान जाएगी' जैसी कई मूवीज शामिल थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मों के लिए आसिफ शेख से शूटिंग तो लंबे-लंबे सीन की कराई जाती थी, लेकिन बाद में उनके काम को कांट-छांट दिया जाता था, जिससे फिल्म में उनका बहुत छोटा सा सीन बचता था। इस बात से आसिफ शेख का दिल टूट गया और उन्होंने मेकर्स के ऐसे बर्ताव के कारण तय किया कि वह दोबारा फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगे।
आसिफ शेख (Aasif Sheikh) ने कुछ वक्त के ब्रेक के बाद टीवी शोज से अपने करियर की दोबारा शुरुआत की। उन्होंने 1999 में 'यस बॉस' में काम किया, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी फिर से बढ़ने लगी। इसके बाद वह कई टीवी शोज में दिखे, जिसमें 'दिल मिल गए' से लेकर 'मिली' तक का नाम शामिल है।
