टीवी मसाला

GHKKPM को इस रियलिटी शो के लिए ठुकरा सकते हैं Param Singh, बिग बॉस को भी दिखा चुके हैं कई बार ठेंगा

Param Singh Talks About KKK and Bigg Boss: स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' नील का किरदार निभा रहे परम सिंह ने खतरों के खिलाड़ी में जाने की इच्छाई जताई। सिर्फ यही नहीं परम ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने हर बार बिग बॉस के ऑफर को ठुकराया है।

Image

Param Singh on KKK and Bigg Boss

Param Singh Talks About KKK and Bigg Boss: टीवी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार परम सिंह इन दिनों सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में नजर आ रहे हैं। परम सिंह शो में नील का किरदार निभा रहे हैं जिसे जनता से खूब प्यार मिल रहा है। इस बीच हाल ही में परम ने इंटरव्यू के दौरान रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' को लेकर बातचीत की। परम ने बताया कि कैसे वो रोहित शेट्टी के शो में जाना चाहते हैं और यह भी कहा कि आखिर उन्होंने बिग बॉस का ऑफर बार-बार क्यूँ ठुकराया।

पिंकविला संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान परम सिंह (Param Singh) ने खुलासा किया कि उन्होंने हमेशा से बिग बॉस के ऑफर को ठुकराया। परम कहते हैं कि हाँ, बिग बॉस का ऑफर मुझे कई बार किया गया लेकिन खुद को मैं इसके लायक नहीं समझता। कहीं ना कहीं मुझे लगता है कि मैं इस शो के लिए गलत कास्ट साबित होऊंगा क्यूंकी बिग बॉस वाला कंटेंटे में नहीं दे सकता। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) फेम के एक्टर के इस जवाब से साफ हो गया है कि फैंस उन्हे कभी सलमान खान के शो में नहीं देख पाएंगे।

टीवी एक्टर परम सिंह ने बातचीत को जारी रखते हुए ये भी कहा कि अगर उन्हे रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' का ऑफर मिलेगा तो वो जरूर इसका हिस्सा बनना चाहेंगे। बता दें जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी' अपने सीजन 15 के साथ टीवी पर लौट रहा है जिसमें भाविका शर्मा, एल्विश यादव, दिग्विजय राठी जैसे कई सेलेब्स का नाम सामने आ रहा है। परम सिंह स्टारर शो 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर हाल ही में रुमर्स उड़ रहे हैं कि घटती टीआरपी के कारण कहानी बदली जाएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article