भाग्य लक्ष्मी फेम Maera Mishra बनीं मां, घर आई नन्ही परी

टीवी सीरियल 'भाग्य लक्ष्मी' फेम मायरा मिश्रा मां बन गई हैं। अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया है। मायरा मिश्रा और उनके पति राजुल यादव ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी साझा की है।

टीवी एक्ट्रेस मायरा मिश्रा (Maera Mishra) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। 'भाग्य लक्ष्मी' में नजर आ चुकीं मायरा मिश्रा मां बन गई हैं। उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। मैरा और उनके पति राजुल यादव के घर पहले बच्चे का स्वागत हुआ है। इस खुशखबरी को दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा किया। बेटी के जन्म से मैरा और राजुल बेहद खुश हैं। वहीं, टीवी जगत के कई सितारों ने भी इस नए माता-पिता को बधाई दी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-हैलोवीन पर Janhvi Kapoor ने किया मां श्रीदेवी को याद, रीक्रिएट किया 'नागिन' का आइकॉनिक लुक)

Bhagya Lakshmi actress Maera Mishra

भाग्य लक्ष्मी फेम मायरा मिश्रा बनीं मां (pic credit-instagram)

मायरा ने दिखाई बेटी के नन्हे पैरों की तस्वीर

मायरा मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के नन्हे पैरों की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। हालांकि, उन्होंने अभी अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि उनके घर बेटी आई है और उनकी जिंदगी खुशियों से भर गई है। एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि जिस सपने को उन्होंने और राजुल ने अपने दिल में संजोया था, वह अब उनकी बाहों में है। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में एक नन्ही परी आ गई है। मायरा मिश्रा की इस पोस्ट पर फैंस ने प्यार बरसाया और उन्हें बधाइयां दीं। मायरा मिश्रा के मां बनने की खबर सामने आते ही टीवी जगत के उनके दोस्तों ने भी खुशी जताई। 'भाग्य लक्ष्मी' में उनके साथ काम कर चुके अमन गांधी और रोहित सुचांती ने उन्हें बधाई दी। रोहित ने दिल वाले इमोजी के साथ शुभकामनाएं दीं। वहीं, एक्ट्रेस अंजुम फकीह ने भी मैरा और उनके परिवार को बधाई दी।

End of Feed