Bhabhi Ji Ghar Par Hai की एक्ट्रेस Vidisha Srivastava हैं प्रेग्नेंट, अब गोरी मैम फिर से छोड़ेंगी शो?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 18, 2023, 12:50 PM IST

Bhabiji Ghar Par Hai Actress Vidisha Srivastava Quitting Show: पिछले साल फरवरी में नेहा पेंडसे के बाहर निकलने के बाद नई अनीता भाभी की भूमिका निभाने के लिए विदिशा को चुना गया था। अब खबर आ रही है कि विदिशा श्रीवास्तव गर्भवती हैं। ऐसे में चर्चा हैं कि विदिशा शो छोड़ सकती हैं।

TV Actress Vidisha Srivastava is pregnant: भाबीजी घर पर है टीवी सीरियल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि शो की एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव इसे छोड़ने वाली हैं। विदिशा श्रीवास्तव ने बिनेफर और संजय कोहली के टीवी शो भाबीजी घर पर है में कुछ वक्त पहले ही एंट्री ली थी। पिछले साल फरवरी में नेहा पेंडसे के बाहर निकलने के बाद नई अनीता भाभी की भूमिका निभाने के लिए विदिशा को चुना गया था। अब खबर आ रही है कि विदिशा श्रीवास्तव गर्भवती हैं और जून में उनकी ड्यू डेट है। ऐसे में चर्चा हैं कि प्रेग्नेंसी की वजह से विदिशा श्रीवास्तव शो छोड़ सकती हैं।

Vidisha Srivastava

विदिशा श्रीवास्तव ने अपनी शादी की तरह ही प्रेग्नेंसी को लेकर भी चुप्पी साधी हुई है। हमने पिछले साल उनकी शादी की खबर दी थी। उन्होंने सयक पॉल के साथ दिसंबर 2018 में अपने होमटाउन बनारस में शादी की थी। सयक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हिस्सा नहीं हैं। विदिशा को लेकर शो के एक सूत्र ने बताया, 'विदिशा छह महीने की गर्भवती है। हालांकि लोगों को अभी तक इसका पता नहीं चला हैं, क्योंकि उनका बेबी बंप बहुत स्पष्ट नहीं है। डिलीवरी के बाद वह करीब तीन महीने का मैटरनिटी ब्रेक लेंगी। हम एपिसोड और उसके सीन्स का एक बैंक पहले से तैयार रखेंगे, ताकि ब्रेक शो को प्रभावित न करे। जब सौम्या टंडन (असली अनीता भाभी) चार महीने के मैटरनिटी ब्रेक पर गईं तो ठीक ऐसा ही हमने किया था।'

End of Feed