R Madhavan की फिल्म में हुई इस टीवी एक्टर की एंट्री, छोटे परदे पर करता है दर्शकों का मनोरंजन

Yogesh Tripathi In Hisab Barabar: शो भाभी जी घर पर हैं फेम एक्टर योगेश त्रिपाठी जो दरोगा हप्पू का किरदार निभा रहे हैं उनको फिल्म ऑफर हुई है। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया की उन्हे आर माधवन के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।

Yogesh Tripathi In Hisab Barabar: टीवी की दुनिया के मशहूर सीरियल भाभी जी घर पर हैं में दरोगा हप्पू सिंह का किरदार निभा रहे योगेश त्रिपाठी आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उनके शो हप्पू के उलटन पलटन को भी लोगों ने काफी प्यार बरसाया। अब हाल ही में उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, एक्टर ने खुद बताया है की उन्हे बॉलीवुड की फिल्म ऑफर हुई है। यह फिल्म किसी और की नहीं आर माधवन की अप्कमींग फिल्म हिसाब बराबर में एंट्री हुई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर पूरा मामला है क्या।

Yogesh Tripathi In Hisab Barabar

दैनिक जागरण से बात करते हुए टीवी एक्टर योगेश त्रिपाठी (Yogesh Tripathi) ने बताया की टीवी के अलावा वह डिजिटल प्लेटफॉर्म में भी हाथ आजमा रहे हैं। उन्होंने यह खुलासा किया की हाल ही में उन्होंने आर माधवन (R Madhavan) की फिकम हिसाब बराबर में एक्टर संग काम किया। उन्होंने यह फिल्म इसलिए ली क्यूंकी उन्हे काफी साधारण लुक में दिखाया गया है और फिल्म की कहानी भी काफी अच्छी है।

End of Feed