'भाभी जी घर पर हैं' का 11 सालों बाद कटेगा TV से पत्ता, अब OTT पर धूम मचाने के लिए तैयार है शो!

Bhabhi Ji Ghar Par Hai To Shift On OTT: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'भाभी जी घर पर है' सालों से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है। लेकिन अब इसे लेकर बड़ी खबर आ रही है कि टीवी से इसका पत्ता कटने वाला है।

Bhabhi Ji Ghar Par Hai To Shift On OTT: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'भाभी जी घर पर हैं' बीते 11 सालों से लोगों के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है। शो में आसिफ शेख, रोहिताश गौड़, शिल्पा शिंदे और विदिशा श्रीवास्तव लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन अब 'भाभी जी घर पर हैं' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि 11 सालों बाद टीवी से इस सीरियल का पत्ता कटने वाला है। इस खबर ने 'भाभी जी घर पर हैं' के फैंस को भी हैरान कर दिया है। लेकिन इस खबर में भी एक दिलचस्प ट्विस्ट है, जिससे दर्शकों को कुछ राहत जरूर मिलेगी।

bhabhi ji ghar par hai to shift on ott

फोटो क्रेडिट- एंड टीवी

दरअसल, 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabhi Ji Ghar Par Hai) को टीवी पर भले ही बंद किया जा रहा है। लेकिन ये सीरियल ओटीटी पर जारी रहेगा। खबरों की मानें तो ये शो जी5 पर जारी रहेगा, लेकिन टीवी पर इसका मामला खत्म हो जाएगा। इस बात की पुष्टि खुद अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने की है। शिल्पा शिंदे ने इस बारे में बात करते हुए ई-टाइम्स से कहा, "ये सच है कि 'भाभी जी घर पर हैं' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चला जाएगा। शो सीमित फॉर्मैट में ओटीटी पर उपलब्ध होगा और ये सीजन दर सीजन लगातार चलता जाएगा। ये चैनल का प्रमुख शो है, लेकिन कहीं न कहीं जनता अभी तक इससे पूरी तरह अवगत नहीं है। यहां तक कि मैं दिसंबर में ही शो में वापसी कर चुकी हूं। लेकिन लोग अभी भी सोशल मीडिया पर कहते हैं कि हम आपको भाभी जी में दोबारा देखना चाहते हैं। इससे साफ है कि लोग इससे जागरूक नहीं हैं कि मैं सीरियल में लौट चुकी हूं। लंबे वक्त से इसकी चर्चा चल रही थी, लेकिन इस बात की खुशी है कि हमारा शो दूसरे प्लेटफॉर्म पर जारी रहेगा। ये नई पीढ़ी शो को मोबाइल फोन पर देखती है।"

End of Feed