जरूरतमंदों की मदद कर रहे Abhishek Malhan पर भड़की Bebika Dhurve, कहा 'असली दान दिल से...'

Bebika Dhurve Slams Abhishek Malhan: बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट रह चुके अभिषेक मल्हान जरूरतमंदों की मदद करते हुए नजर आए। इस बीच बेबीका धुर्वे ने अभिषेक मल्हान को गरीबों की मदद करते हुए वीडियो रिकार्ड करने पर उन्हे फटकार लगाई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Bebika Dhurve Slams Abhishek Malhan: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) का हिसा रह चुके अभिषेक मल्हान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यूट्यूबर के आर्थिक तंगी से जूझ रह परिवार की मदद कर रहे हैं। अभिषेक ने परिवार को घर, खाना, पानी और पैसे देकर उनकी मदद की। ये देख अभिषेक के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि अभिषेक के साथ शो में नजर आ चुकीं बेबिका धुर्वे को यूट्यूबर का ये अंदाज अच्छा नहीं लगा। सिर्फ यही सरेआम पब्लिक में बेबिका धुर्वे ने अभिषेक को खरी खोटी सुनाई लेकिन क्यूँ जानिए इस रिपोर्ट में।

Bebika Dhurve Slams Abhishek Malhan

दरअसल जब अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) परिवार की मदद कर रहे तो उन चीजों को रिकार्ड भी किया। विरल भयानी के पोस्ट पर बेबिका धुर्वे (Bebika Dhurve) लिखती हैं असली नायक कभी भी कैमरे पर अपने कामों को रिकॉर्ड नहीं करते हैं। ध्यान खींचने करने के लिए इसे कभी भी पब्लिक में लाइव रूप से नहीं दिखाते हैं। जरूरतमंदों से बेहतर दिखने की कोशिश कभी नहीं करते हैं। ऐसे में असली दान धरम दिल से किया जाता है, न कि दिखावे से। बहुत सारे एक्टर्स सचमुच जिंदगी बदल रहे हैं, लेकिन इसे कभी दिखाते नहीं जिसमें मेरा नाम भी शामिल है।

End of Feed