टीवी मसाला

Rupali Ganguly के खिलाफ बोलने पर लोगों ने किया ईशा वर्मा को परेशान, एक्ट्रेस की सौतेली बेटी ने जमकर बहाए आंसू

Rupali Ganguly Step Daughter Esha Verma: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली फिर एक बार अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के चलते सुर्खियों में आ गईं। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर परिवार को बर्बाद करने का आरोप लगाया। सिर्फ यही नहीं लोगों द्वारा परेशान हुईं ईशा रोती हुई नजर आईं।

Image

Rupali Ganguly Step Daughter Esha Verma

Rupali Ganguly Step Daughter Esha Verma: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। कई महीनों पहले रूपाली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने घर तोड़ने और पति अश्विन वर्मा की एक्स पति को धमकी देने का आरोप लगाया था। इसके बदले में रूपाली ने ईशा पर मानहानि का केस दर्ज कराया था। अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईशा वर्मा ने स्टोरी शेयर कि जिसमें उन्हे रूपाली का सच सामने लाने के लिए शर्मिंदा किया गया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर ईशा वर्मा ने रूपाली संग हुई कंट्रोवर्सी को लेकर क्या कहा।

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की सौतेली बेटी ईशा वर्मा (Esha Verma) अपने इंस्टाग्राम पर लिखती हैं 'उन सभी को धन्यवाद जो मेरे साथ खड़े रहे, मेरी बात सुनी और इस सब के दौरान मेरा साथ दिया। मैं एक "नेपो बेबी" थी जिसे छाया में रखा गया था। मैं चुप्पी, उलझन और दर्द के साथ बड़ी हुई जिसे सहना मेरा काम नहीं था। जब सच्चाई सामने आई तो गलत तरीके मुझे ही दोषी ठहराया गया। मैं डरी हुई और असुरक्षित थी। सपोर्ट मिलने के बजाए मुझे ही शर्मिंदा किया गया। हालांकि महीनों के उत्पीड़न के बादमैं अपनी बात पर अड़ी रहूँगी।'

ईशा आगे रोते-रोते कहती हैं 'रूपाली की असलियत सामने लाने के लिए मुझपर कानूनी कारवाई की गई।' बता दें ईशा रूपाली गांगुली के पति अश्विन वर्मा की एक्स पत्नी सपना की बेटी हैं। साल 1997 में दोनों की शादी हुई और साल 2008 में तलाक हो गया था। ईशा ने खुलासा किया था कि रूपाली गांगुली उनके घर में आकार मां-बाप के बेडरूम में सोती थीं। सिर्फ यही नहीं उन्होंने सौतन सपना वर्मा के गहने पर चुराए थे। मानहानि का मुकदमा होते ही ईशा ने अपना अकाउंट प्राइवेट कर दिया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article