Bade Ache Lagte Hain Naya Season का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, शिवांगी-हर्षद के नए लुक ने जीता दिल

Bade Ache Lagte Hain Naya Season Poster: टीवी दुनिया में एक नया सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस शो से जुड़ा एक पोस्टर सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें लीड कलाकार हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी साथ नजर आ रहे हैं।

Bade Ache Lagte Hain Naya Season Poster: सोनी टीवी पर जल्द ही एकता कपूर का नया शो 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' टेलिकास्ट होने वाला है। सीरियल में इस बार शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की एक नई ऑनस्क्रीन जोड़ी देखने को मिलने वाली है। दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर शो का पहला पोस्टर सामने आया है जिसमें शिवांगी और हर्षद का नया लुक देखने को मिला। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए पोस्टर देखने के बाद फैंस का कैसा रिएक्शन है।

Bade Ache Lagte Hain Naya Season

सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) के पोस्ट में शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ब्लू कुर्ते और बेहद ही सादगी भरे लुक में नजर आई। तो वहीं हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) इस नए किरदार में लंबे बालों में नजर आएंगे जिसे देख उनकी फ़ीमेल फैंस मदहोश हो गई हैं। दोनों का ये लुक देख सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' के लिए काफी ज्यादा एक्ससाइटेड हैं। पोस्ट देखकर एक फैंस ने रिएक्शन देते हुए लिखा कि 'हे भगवान्, उन दोनों की यह तस्वीर बहुत प्यारी है।' वहीं दूसरे यूजर ने इस पोस्टर को दमदार बताया।

End of Feed