Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 30 March: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शुरुआत अभिरा-अरमान से होगी जो काफी दुखी है लेकिन शिवानी उनका साथ देगी। शिवानी कहेगी कि तुम दोनों ने बच्चा पाने के लिए अपने भाई और भाभी के रिश्ते को और उलझाकर रख दिया है। आगे चलकर हो सकता है की अरमान को पोद्दार हाउस वापिस जाना पड़े। वहीं दूसरी तरफ संजय चारु से पूछताछ करेगा की वो कल रात कहाँ थी लेकिन इस बीच रोहित अपनी बहन का बचाव करेगा। रोहित से बदला लेने के लिए संजय अखबार वालों को पोद्दार परिवार से जुड़ी एक खबर देगा जो आगे जाकर परिवार को मालूम पड़ेगा।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि अरमान और आभीर फैसला लेंगे की वो अपने नए बच्चे को लेकर पोद्दार हाउस वापिस नहीं जाएंगे। वहीं पोद्दार हाउस में महिला मंत्रीमण्डल की औरतें कावेरी को पूजा में आने के लिए मना कर देगी क्यूंकी सभी को रुही के सरोगेसी का पता सभी को चल गया है। औरतें रुही को खरी खोटी सुना रही होगी की तभी वहां पहुंचकर अभिरा सभी की बोलती बंद कर देगी। रुही का बचाव करते हुए अभिरा उन औरतों का साथ देगी जिनको बच्चा नहीं हो पा रहा की उनका कैसे समाज मजाक उड़ाता है।
रुही और अभिरा के बीच का प्यार देख मनीष और अन्य सभी घर के सदस्य बच्चे को अपनाने की बात करते हैं और बधाई देंगे। इस बीच मनीष फैसला लेगा की वो रुही को घर ले जाएगा ताकि उसके बच्चे पर पोद्दार हाउस के घमंड और गुरूर की परछाई भी नया पड़े। आगे चलकर रुही अभिरा को नहीं बताएगी कि दादी सा उसे अस्पताल लेकर जा रही थीं। गोएनक हाउस में सभी मिलकर रुही के ध्यान रखते हैं।
