टीवी मसाला

तेजस्वी प्रकाश की माँ ने 30 मिनट में ही करण कुन्द्रा को सौंप दी थी अपनी बेटी, एक्टर ने की अपनी गर्लफ्रेंड की इस अदा की तारीफ

Karan Kundra Talk about Tejasswi Prakash: करण कुन्द्रा ने तेजस्वी प्रकाश के बारे में बात करते हुए बताया कि वह अपनी जिंदगी को लेकर बहुत सिरियस है। एक्टर ने तेजस्वी की मेहनत की भी तारीफ की। इसी के साथ करण ने यह दावा भी किया कि वह खतरों के खिलाड़ी जीतने वाली थी।

Image

Karan Kundra Talk about Tejasswi Prakash

Karan Kundra Talk about Tejasswi Prakash: करण कुंद्रा ( Karan Kundra) और तेजस्वी प्रकाश ( Tejasswi Prakash) को टीवी इंडस्ट्री का सबसे प्यार कपल कहा जाता है। दोनों स्टार्स को बिग बॉस 15 के सेट पर प्यार हुआ था और पिछले 5 साल से कपल एक-दूसरे के साथ हैं। कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि कपल शादी कर सकता है। हाल ही में करण कुन्द्रा भारती सिंह के साथ पॉडकास्ट में नजर आए जहां उन्होंने बताया कि तेजस्वी का और उनका रिश्ता कैसा है। करण कुंद्रा ने उस बात का भी जिक्र किया जब वह पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड की माँ से मिले थे।

करण कुन्द्रा( Karan Kundra) ने जिक्र किया कि जब वह तेजस्वी की मम्मी से पहली बार मिले थे तब उनके बीच करीब आधे घंटे की बात हुई थी। उनकी माँ बहुत अच्छी हैं उन्होंने कहा कि तुम मेरी बेटी को ले जा सकते हो। वह बहुत शांत हैं। करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश की कड़ी मेहनत और लगन कीतारीफ की। उन्होंने बताया, तेजा अपने करियर के लिए बहुत मेहनत करती है, अब वह मास्टरशेफ कर रही हैं और दिसंबर के आखिर से उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है और तब से मैं उनसे सिर्फ़ चार बार मिला हूं। कई बार वह मेरे घर पर रुक जाती हैं। सुबह मैं उन्हें ढूंढता हूं और वह मेरे कुक के साथ कुछ बनाने में व्यस्त होती हैं। वह खतरों के खिलाड़ी जीतने वाली थीं, अगर उनकी आंख में चोट न लगी होती तो वह शो जीत जातीं।

करण ने बताया कि तेजस्वी को अक्सर गलत समझा जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि वह दूसरों का सम्मान नहीं करतीं, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा, लोग सोचते हैं कि वह दूसरों का सम्मान नहीं करती, लेकिन ऐसा नहीं है। वह इस बात को महत्व नहीं देती कि आप कितने अमीर हैं या आपका कद कितना बड़ा है, वह लोगों के काम से प्रभावित होती है। मैंने भी आखिरकार उसके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ सीखा है। जीवन के बारे में उसका नज़रिया अलग है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article