Bade Ache Lagte Hain 4 Spoiler 11 July, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' ने छोटे पर्दे पर धाक जमानी शुरू कर दी है। शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा स्टारर 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' भले ही टीआरपी लिस्ट में थोड़ा पीछे है, लेकिन शो की कहानी दिन पर दिन दिलचस्प होती जा रही है। भाग्यश्री और ऋषभ भले ही पति-पत्नी होने का नाटक कर रहे हैं, लेकिन दोनों के दिल धीरे-धीरे मिलने शुरू हो गए हैं। खासतौर पर भाग्यश्री के हाव-भाव ऐसे हो रहे हैं जैसे वो नाटक के बीच ही ऋषभ से प्यार करने लगी है। आज भी 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' में कई महाट्विस्ट आने वाले हैं।
फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम bade_achelagte_hain
भाग्यश्री को मंगलसूत्र पहनाएगा ऋषभ
'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' में दिखाया जाएगा कि भाग्यश्री के अम्मा-अप्पा ऋषभ से अपनी बेटी को ताली यानी मंगलसूत्र पहनाने के लिए कहते हैं। ऋषभ उन लोगों के दबाव में आकर भाग्यश्री को ताली पहनाता है और दोनों साथ में मीनाक्षी की शादी की रस्म के लिए जाते हैं।
शराब के नशे में चूर होगा ऋषभ
मीनाक्षी की शादी की रस्म चल ही रही होगी कि ऋषभ को उसकी गर्लफ्रेंड का फोन आ जाएगा। वो बहाना बनाकर बाहर चला जाएगा और कार में बैठकर उसके साथ शराब पियेगा। वहीं दूसरी ओर भाग्यश्री के अम्मा-अप्पा बार-बार ऋषभ के बारे में सवाल करेंगे, जिससे भाग्या को फिर से बहाने बनाने पड़ेंगे। भाग्यश्री उसे देख लेगी और संभालने की कोशिश करेगी। वो उसे सबकी नजरों से बचाकर बाथरूम तक लेकर जाएगी।
रोमांस में चूर होंगे ऋषभ और भाग्यश्री
ऋषभ का नशा उतारने के लिए भाग्यश्री उसे शावर के नीचे खड़ा कर देगी। लेकिन जैसे ही ऋषभ भीगेगा वो भाग्यश्री को भी अपनी ओर खींच लेगा। दोनों रोमांटिक मुमेंट शेयर करेंगे। हालांकि कुछ ही देर में भाग्यश्री उसे खुद से दूर कर देगी। वहीं जैसे ही भाग्या बाहर आएगी, उसे नई मुसीबत नजर आएगी। भाग्यश्री की भाभी ऋषभ को दी गई चेन उसकी गर्लफ्रेंड के गले में देख लेगी और तरह-तरह के सवाल करेगी। हालांकि वहां भी भाग्या बात संभाल लेगी।
ऋषभ से मोहब्बत करने लगेगी भाग्यश्री
ऋषभ की गर्लफ्रेंड भाग्यश्री से कहेगी कि उसे पता है कि वे दोनों पति-पत्नी का नाटक कर रहे हैं। लेकिन इससे फायदा है कि उन्हें पैसे मिल रहे हैं। भाग्यश्री ऋषभ से अपनी चेन वापिस लेने के लिए कहेगी, लेकिन वो बदले में भाग्या से कहेगा कि आप अपने पास से बेबी को कुछ दे दो। शो में आगे दिखाया जाएगा कि भाग्यश्री ऋषभ को डांटेगी और कहेगी कि तुमने गड़बड़ कर दी थी। इसपर ऋषभ भड़केगा और कहेगा कि मैं जो भी कर रहा हूं, आपके लिए कर रहा हूं। कहीं आपको मुझसे मोहब्बत तो नहीं हो गई।
