Mohit Malik - Sayali Salunkhe के शो को लगा ताला, खराब टीआरपी की वजह से एक साल में ही होने जा रहा है बंद

Baatein kuch Ankhahee si Off Air : 2023 में शुरू हुआ यह शो फैंस को काफी पसंद आया था और शुरुआत में इसे अच्छी टीआरपी मिली थी. बताते चले कि अब दर्शकों को पसंद नहीं आ पाने के कारण शो को ऑफ-एयर किया जा रहा है। सूत्र ने कहा कि निर्माताओं ने इसे अचानक बंद करने के बजाय इसे उचित अंत देने का फैसला किया।

Baatein kuch Ankhahee si Off Air : मोहित मलिक( Mohit Malik) और सयाली सालुंखे( Sayali Salunkhe) स्टार 'शो बातें कुछ अनकही सी' दो अलग-अलग परिवार से संबंध रखने वाले लोगों की कहानी को दिखाता है. जिन्हें आपस में प्यार हो जाता है. कुणाल और वंदना के इस किरदार ने दर्शकों के दिलों को छू लिया था. अब खबर सामने आ रही है कि ये शो जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है.

baatein kuch ankahe si show off air

2023 में शुरू हुआ यह शो फैंस को काफी पसंद आया था और शुरुआत में इसे अच्छी टीआरपी मिली थी. हालांकि, जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती गई इसकी टीआरपी में गिरावट नजर आई थी। गिरती टीआरपी की वजह से मेकर्स ने शो को बंद करने का फैसला किया है. खबरे तेज हैं कि स्टार्स शो का आखिरी एपिसोड की शूटिंग में लगे हुए हैं. शो के ऑफ-एयर होने को लेकर काफी समय से खबरें आ रही थी। अब खबर आई है कि ये शो असल में ऑफ एयर होने जा रहा है. ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शो 11 मार्च को खत्म हो रहा है। शो की यूनिट के एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि उन्हें कल इसके बारे में सूचित किया गया था।

End of Feed