टीवी मसाला

Divya Agarwal और Apoorva Padgaonkar की शादी देख ट्रोल्स ने की भविष्यवाणी, बोले- सालभर में तलाक पक्का

Divya Agarwal Trolled: कल टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने अपने बॉयफ्रेंड पूर्व पडगांवकर संग परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए। लेकिन ऐसे में ये देख ट्रोलर्स ने दिव्या को बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया है, जानिए पूरा मामला इस खास रिपोर्ट में।

Image

Divya Agarwal Trolled

Divya Agarwal Trolled: 20 फरवरी को दिव्या अग्रवाल सात जन्मों के लिए बिजनेसमैन पूर्व पडगांवकर संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। परिवार और दोस्तों के बीच इस कपल ने अपने घर में शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं। जहां एक तरफ कई ने उनके इस नए जिंदगी के पड़ाव को लेकर बधाई दी, तो कइयों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर लोगों ने एक्ट्रेस को लेकर क्या कहा।

Divya Agarwal

Divya Agarwal

दरअसल जैसे ही बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो लोगों ने उन्हें खरी खोटी सुनना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि कुछ साल के बाद हम अभी भी सबसे अच्छे दोस्त हैं और मैं आप सभी से हमारे फैसले का सम्मान करने का अनुरोध करता हूं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि थोड़ा और रुक जाती इससे अच्छा और अमीर मिल जाता। सिर्फ यही नहीं कई लोगो ने उन्हें गोल्ड डिगर का टैग दे डाला।

Divya Agarwal Trolled

Divya Agarwal Trolled

आखिर ऐसा क्यों हो रहा है क्यूंकि अमृता राव के शो पर एक्ट्रेस ने बताया था की जब वह वरुण के साथ रिश्ते में थी तो उन्हें अपूर्व से प्यार हो गया, और उन्ही के लिए वरुण संग ब्रेकअप कर लिया। ऐसे में तभी से दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) के पीछे ट्रोलर्स पड़े रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्या शायद प्रेग्नेंट हैं, जिसके चलते उन्होंने शादी करने का फैसला लिया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article