Baatein Dil Se: 'मुझे नौकरी चाहिए थी'- अमेठी से हार के बाद Smriti Irani ने TV में वापसी पर तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 5, 2026, 03:03 PM IST

Smriti Irani Baatein Dil Se Show: टीवी की तुलसी से राजनीति तक का सफर तय करने वाली स्मृति ईरानी अब फिर छोटे पर्दे पर लौट आई हैं। शो 'बातें दिल से' में उन्होंने कई दिलचस्प बातें शेयर कीं।

Smriti Irani Baatein Dil Se Show: टीवी की दुनिया में कभी तुलसी बनकर घर-घर में मशहूर हुईं स्मृति ईरानी (Smriti Irani) एक बार फिर छोटे पर्दे पर अपनी पहचान वाली दुनिया में लौट चुकी हैं। राजनीति में लंबी पारी खेलने के बाद उनकी यह वापसी किसी सरप्राइज से कम नहीं रही। लेकिन इस कमबैक के पीछे आखिर कहानी क्या है? क्या ये सिर्फ एक्टिंग के लिए उनकी पुरानी मोहब्बत है या फिर इसके पीछे कोई और वजह भी है? इन सवालों का जवाब खुद स्मृति ईरानी ने टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार (Navika Kumar) के शो ‘बातें दिल से’ (Baatein Dil Se) में दिया। तो चलिए जानते हैं स्मृति ईरानी ने क्या बोला है।

Smriti Irani  Baatein Dil Se Show

स्मृति ईरानी ने किया ये खुलासा (Image Source: Timesnow/ IMDb)

स्मृति ईरानी ने खुद मांगा काम

स्मृति ईरानी ने बताया कि उन्हें काम की तलाश में खुद लोगों को फोन करना पड़ा था। उन्होंने कहा, 'मैंने अपना फोन उठाया और मीडिया और एंटरटेनमेंट में काम मांगा। मैंने कहा कि मैं बेरोजगार हूं, क्या आप मुझे कुछ काम दे सकते हैं?' एक्टर से नेता बनीं स्मृति ईरानी ने बताया कि उदय शंकर उस समय जियोहॉटस्टार और स्टार के वाइस-चेयरमैन थे और वो उस वक्त कंपनी में आए थे, जब ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ खत्म हो चुका था। स्मृति के मुताबिक, 'वही एक वजह थे कि एंटरटेनमेंट में मेरी नौकरी चली गई और बाद में वही मेरी वापसी की एक वजह भी बने।' उन्होंने बताया कि उन्होंने उदय शंकर से कहा था, 'सर, मुझे नौकरी नहीं चाहिए। क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं?' उस समय उदय विदेश में थे। उनकी बात सुनकर उन्होंने पूछा, 'आप कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं और अब नौकरी मांग रही हैं?' इस पर स्मृति ने कहा कि उन्हें अपने प्रोफेशनल फील्ड में वापस लौटने में कुछ भी गलत नहीं लगता।

End of Feed