टीवी मसाला

Ayesha Singh TV पर धाकड़ वापसी के लिए हैं तैयार, एक्ट्रेस की इस बात ने दिया बहुत बड़ा हिंट

Ayesha Singh Ready To Make Comeback On TV: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आयशा सिंह ने अपने सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन लीप के बाद एक्ट्रेस को शो से जाना पड़ा। लेकिन अब लग रहा है कि एक्ट्रेस कम बैक के लिए तैयार हैं।

Image

आयशा सिंह टीवी पर करने वाली हैं वापसी

Ayesha Singh Ready To Make Comeback On TV: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आयशा सिंह ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। वह सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में बतौर सई नजर आई थीं। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में सई बनकर उन्होंने सबका दिल खूब जीता था। लेकिन लीप के बाद आयशा सिंह (Ayesha Singh) को 'गुम है किसी के प्यार में' को अलविदा कहना पड़ा था। हालांकि अब उनके फैंस को लग रहा है कि सई यानी आयशा सिंह टीवी की दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं। आयशा सिंह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आयशा

दरअसल, कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) 'उड़ने की आशा' के साथ छोटे पर्दे पर तूफानी एंट्री मारने के लिए तैयार हैं। कंवर ढिल्लों का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह हिचकी लेते आए। उन्होंने इस बारे में कहा, "आप लोग याद कर रहे हो मुझे, बताओ हिचकी ले लेकर गले का कौआ बैठ गया है। बहुत याद करते हो ना आप लोग, इसलिए वापिस यहीं आ गया। अब आप लोग भी तैयार रहिएगा, फुल धमाल होने वाला है।" कंवर ढिल्लों के साथ-साथ वीडियो में आयशा सिंह भी आखिर में नजर आईं।

आयशा सिंह ने कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) के वीडियो को लेकर कहा, "कितना क्यूट था।" उनके बाद उन्होंने भी हिचकी ली। ऐसे में माना जा रहा है कि आयशा सिंह भी टीवी पर वापसी कर सकती हैं। वहीं हाल ही में आयशा सिंह (Ayesha Singh) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह 'उड़ने की आशा' में सई बनकर आ रही हैं सायली से मिलने। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सई आ रही है साइली से मिलने। क्या है इस मुलाकात का राज? जुड़े रहिए।" बता दें कि आयशा सिंह को एकता कपूर की ओर से 'नागिन 7' के लिए अप्रोच किया गया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article