आयशा खान को रमजान में होली खेलता देख भड़के लोग, कहा 'नाम की मुस्लिम हरकतें तो देखो...'

Ayesha Khan Trolled For Playing Holi: टीवी एक्ट्रेस आयशा खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो होली खेलती हुई नजर आई। एक्ट्रेस को रमदान के मौके पर रंगों में डूबा देख लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगाई। सिर्फ यही नहीं कई यूजर ने उनकी इस हरकत को गुनाह बताया।

Ayesha Khan Trolled For Playing Holi: रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) फेम आयशा खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मुनव्वर फारुकी संग अपने रिश्ते को लेकर भी आयशा खान अक्सर ट्रोल होती रहती हैं। अब सोशल मीडिया पर हाल ही में आयशा खान से जुड़ा एक वीडियो सामने आया जिसमें एक्ट्रेस होली खेलती हुई नजर आई। सिर्फ यही नहीं होली पार्टी में एक्ट्रेस के साथ अभिषेक कुमार भी नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो के सामने आते ही आयशा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा लेकिन क्यूँ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Ayesha Khan Trolled For Playing Holi

इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस आयशा खान (Ayesha Khan) ने कल अपने दोस्तों को जमकर होली खेली जिसका सबूत ये वीडियो है। सिर्फ यही नहीं वीडियो में अभिषेक कुमार और आयशा खान जमकर डांस भी कर रहे हैं जिसकी रिकॉर्डिंग सरगुन मेहता ने की। दोनों ही गाने 'बलम पिचकारी' में जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आए। वीडियो सामने आते ही आयशा खान को लोगों ने खरी खोटी सुनना शुरू कर दिया। दरअसल लोगों को आयशा की ये हरकत पसंद नहीं आई कि वो रमजान के महीने में होली खेल रही हैं। सिर्फ यही नहीं लोगों का मानना है कि रोज़े में होली खेलता गुनाह है।

End of Feed