Karan Kundrra-Tejasswi Prakash Photos: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 15 में नजर आ चुके तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अक्सर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। आए दिन दोनों की ब्रेकअप-पैचअप की खबरों को सुन सभी हैरान रहते हैं। कल पूरी दुनिया के साथ-साथ टीवी के सेलेब्स ने जमकर होली खेली। आज पूरे सोशल मीडिया पर टीवी सेलेब्स की होली तस्वीरों का तांता लगा हुआ है। इस बीच टीवी के पसंदीदा कपल में से एक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की कुछ तस्वीरें सामने आई है जो देखने में काफी खूबसूरत हैं।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने कल होली पार्टी से जुड़ी तस्वीरें शेयर की है। एक फोटो में करण तेजस्वी के गालों पर किस करते हुए प्यार लूटा रहे हैं। सिर्फ यही नहीं रोमांस में चूर तेजु करण की गोदी में चढ़कर मस्ती कर रही हैं। तस्वीरों के साथ-साथ कपल ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें विक्की जैन भी नाचते-गाते हुए नजर आए। ये तस्वीरें आग की तरह इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। करण और तेजस्वी की रोमांटिक तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं।
तेजस्वी और करण एक दूजे को साल 2021 से डेट कर रहे हैं। बिग बॉस 15 में बनी इस जोड़ी ने अपना रिश्ता बाहर की दुनिया में भी कायम रखा। तेजु और करण के रिश्ते को 4 साल होने वाले हैं। वहीं प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो तेजस्वी हाल ही में 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आई थी। तो वहीं करण कुंद्रा जल्द ही लाफ्टर शेफ सीजन 2 में गेस्ट के तौर पर पहुंचे।
