Asim sarcastic Remark on Abhishek Kumar viral saree video: बिग बॉस 13 स्टार आसिम रियाज़ अपने उग्र स्वभाव के चलते अक्सर सोशल मीडिया का हिस्सा बने रहते हैं। अभी कुछ समय पहले उन्होंने रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 में कादम रखा था। लेकिन वहाँ होस्ट रोहित शेट्टी संग बत्तमीजी करने के करण उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। इसके अलावा शो के दौरान असीम की बिग बॉस 17 स्टार अभिषेक कुमार संग भी झड़प हो गई थी। हालांकि लगता है असीम रियाज़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ है क्योंकि अभी उन्होंने अभिषेक कुमार की वायरल पोस्ट पर भद्दा कॉमेंट किया है। आइए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।
Asim sarcastic Remark on Abhishek Kumar viral saree video
खतरों के खिलाड़ी 14 के दौरान हुई अभिषेक कुमार और असीम रियाज़ के झगड़े को कोई नहीं भूल सकता है। उस समय यह सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ था। हालांकि ऐसा लगता है कि आसिम अब भी उस झगड़े से आगे नहीं बढ़े हैं। बता दें की कुछ समय पहले बिग बॉस 17 स्टार अभिषेक कुमार का साड़ी वाला वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अभिनेता ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी। अब इस वीडियो पर आसीम ने भद्दा कॉमेंट किया है। आयासी रियाज़ ने कमेन्ट करते हुए लिखा "आ गया तु अपनी औकात पे, लेकिन मेरे पास 10 का खुल्ला नहीं है।"
खैर आसिम रियाज़ के इस कॉमेंट के बाद देखना है कि क्या अभिषेक इस सोशल मीडिया जंग को फिर शुरू करते हैं या नहीं। लेकिन आसिम के इस कॉमेंट से माहौल एक बार फिर गरम हो गया है।
