टीवी मसाला

Rupali Ganguly की इज्जत पर फिर लगाया सौतेली बेटी ने कालिख, कहा 'मेरी मां को धमकी दी'...

Esha Verma Allegation on Rupali Ganguly: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली और सौतेली बेटी ईशा वर्मा की कंट्रोवर्सी ने सभी को हिलाकर रख दिया है। अब खुद ईशा वर्मा ने एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए इस पूरे मामले का सच बताया है, यहां पढिए पूरी खबर।

Image

Esha Verma Allegation on Rupali Ganguly

Esha Verma Allegation on Rupali Ganguly: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा से घर-घर मशहूर हुईं रूपाली गांगुली इन दिनों विवाद के बीच फंसी हुई हैं। रूपाली के पति अश्विन वर्मा की एक्स पत्नी की बेटी ईशा ने ऐसे खुलासे लोगों के आगे किए जो काफी चौंका देने वाले थे। सौतेली बेटी ईशा ने इल्जाम लगाया कि एक्ट्रेस ने अश्विन की पहली पत्नी को धमकी दी और शादी भी तुड़वाई। अब इस पूरे मामले का सच बताते हुए रूपाली की सौतेली बेटी ने मीडिया पोर्टल से बात की है और बताया आखिर ऐसा क्या हुआ रूपाली और उनके परिवार के बीच।

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की सौतेली बेटी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बताया कि मैंने अश्विन और अपनी मां तस्वीर इसलिए पोस्ट की क्योंकि मैं दिखाना चाहता था कि वह मेरे पिता हैं। वह इसे स्वीकार नहीं करते उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर केवल रूपाली और उनके बेटे के साथ उनकी तस्वीरें हैं। लेकिन कहीं भी मेरी और मेरी बहन की तस्वीर नहीं है। वे कहते हैं कि वे एक खुशहाल परिवार हैं, ऐसा लगता है जैसे हम असलियत में ही नहीं हैं।

ईशा वर्मा (Esha Verma) ने आगे खुलासा करते हुए बताया कि रूपाली ने मेरी मां को धमकी दी थी और अगर मैं अपने पिता से बात कर रही होती थी तो वो पीछे से चिल्लाती थीं। उन्होंने मुझे नजरअंदाज भी किया जब मैं उनसे मुंबई मिलने गई थी और उस दौरान रूपाली ने मुझे कहा कि अगर तुम फिर कभी ऐसा करोगी या कहोगी की तुम अपने माता-पिता से मिलना चाहती हो तो तुम्हें पछतावा होगा। इसलिए मैं वहां दो दिन से ज्यादा नहीं रुक पाई और वापिस अमेरिका आ गई।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article