टीवी मसाला

Asim Riaz और Rajat Dalal के बीच स्टेज पर हुई हाथापाई, झगड़ा बढ़ता देख शिखर धवन ने किया बीच-बचाव

Asim Riaz-Rajat Dalal Fight On Stage Shikhar Dhawan Intervenes: टीवी के चर्चित स्टार आसिम रियाज और रजत दलाल का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें वे दोनों एक-दूजे के साथ हाथापाई करते नजर आए। वहीं झगड़ा बढ़ता देख शिखर धवन को दोनों के बीच-बचाव के लिए उतरना पड़ा।

Image

आसिम रियाज और रजत दलाल के बीच हुआ झगड़ा

Asim Riaz-Rajat Dalal Fight On Stage Shikhar Dhawan Intervenes: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 13' से सुर्खियां बटोरने वाले आसिम रियाज किसी न किसी वजह से हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। आसिम रियाज का कई टीवी स्टार्स के साथ झगड़ा भी हो चुका है, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर शालीन भनोट और अभिषेक कुमार जैसे स्टार्स शामिल हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि हाल ही में एक इवेंट के बीच आसिम रियाज (Asim Riaz) 'बिग बॉस 18' स्टार रजत दलाल (Rajat Dalal) से भिड़ गए। दोनों का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे हाथापाई करते नजर आए। स्टेज पर उनके साथ-साथ रुबीना दिलैक और शिखर धवन भी मौजूद नजर आए।

आसिम रियाज (Asim Riaz) और रजत दलाल (Rajat Dalal) का ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है, जिसने फैंस को भी हैरान कर दिया है। वीडियो में नजर आया कि आसिम रियाज और रजत दलाल में तू-तू, मैं मैं शुरू हो जाती है। तभी आसिम रियाज गुस्से में रजत की ओर बढ़ते हैं और उन्हें धक्का देते हैं। वहीं रजत दलाल भी जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ते। दोनों का झगड़ा इस कदर बढ़ जाता है कि मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन को उनके बीच आकर बचाव करना पड़ता है। वहीं अंत में गुस्से में आसिम रियाज टेबल पर रखी चीज फेंक देते हैं।

आसिम रियाज (Asim Riaz) और रजत दलाल (Rajat Dalal) का झगड़ा देख रुबीना दिलैक परेशान हो जाती हैं। उनका ये वीडियो 'बैटलग्राउंड' के इवेंट से जुड़ा है। हालांकि अभी इस बात पर कुछ नहीं कहा जा सकता है कि ये झगड़ा सच में हुआ है या फिर स्क्रिप्टेड है। बता दें कि कुछ दिनों पहले रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी का भी झगड़ा हुआ था। लेकिन बाद में दिग्विजय ने बताया कि वो केवल वीडियो के लिए था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article