Asim Riaz Blast on Vishal Aditya Singh: टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' से दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके असीम रियाज एक बार फिर चर्चा में हैं। असीम रियाज ने उन लोगों को खुलकर जवाब दिया है, जो पब्लिक में उनपर कमेंट्स कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना से जुड़े ‘फिजिकल वायलेंस’ के दावों को लेकर भव्या सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी। अब असिम ने अपने 'बिग बॉस 13' के को-कंटेस्टेंट और टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह पर निशाना साधा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Karuppu' के बाद Trisha Krishnan की नई हॉरर थ्रिलर का ऐलान, फैन्स को मिलेगा बड़ा सरप्राइज)
विशाल आदित्य सिंह पर भड़के असीम रियाज (Pics Credit: Instagram)
असीम रियाज ने विशाल आदित्य सिंह को सुनाई खरी-खोटी
दरअसल विशाल आदित्य सिंह ने हाल ही में असिम रियाज और हिमांशी खुराना के ब्रेकअप पर अपना रिएक्शन दिया था। इस दौरान उन्होंने असिम के लिए 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया था। विशाल ने यह भी कहा था कि वह असिम की तुलना में हिमांशी के ज्यादा क्लोज हैं। विशाल का यह कमेंट असीम रियाज को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें करारा जवाब दिया।
असिम रियाज ने अपने X अकाउंट पर विशाल आदित्य सिंह को जवाब देते हुए 'बिग बॉस 13' का पुराना किस्सा याद दिलाया। उन्होंने विशाल और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के बीच हुए चर्चित ‘फ्राइंग पैन’ विवाद का जिक्र किया। असिम ने लिखा कि विशाल पर नेशनल टीवी पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड द्वारा पैन से पिटने का असर शायद अब भी है। असीम ने विशाल को हिदायत दी कि वो उनका नाम हर जगह ना लें। असीम ने कहा कि विशाल को अगर उनसे बात करनी है तो वो सीधे तौर पर उन्हें मैसेज करें न कि पॉडकास्ट और मीडिया में उनके बारे में बात करें। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में नहीं जाना चाहते Ashish Chanchlani, वजह कर देगी हैरान)
हिना खान-रुबीना दिलैक पर भी भड़के असीम रियाज
विशाल आदित्य सिंह के अलावा असिम रियाज ने टीवी एक्ट्रेस हिना खान और रुबीना दिलैक पर भी तंज कसा। हिना-रुबीना ने एक पॉडकास्ट में असीम की पर्सनालिटी पर कमेंट किया था। असिम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने पॉडकास्ट की एक क्लिप देखी, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के कुछ लोगों को यह कहते हुए सुना कि वह जिस भी रएयलिटी शो में जाते हैं, वहां टीआरपी लेकर आते हैं। असिम ने जवाब देते हुए कहा कि हां वह ऐसा करते हैं। इसके बाद उन्होंने अपने आलोचकों पर तंज कसते हुए उनके करियर के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे इंडस्ट्री में अपने किरदार निभाते रहें और 'पपेट' बने रहें।
