Asim Riaz Evicted From Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी का 14वां सीजन इस समय रोमानिया में शूट किया जा रहा है। हालांकि अभी शो शुरू भी नहीं हुआ और इस बीच शो से एक जाने माने चेहरे को मेकर्स ने बाहर निकाल दिया है। ईटाइम्स के सूत्रों के अनुसार, रोहित शेट्टी के साथ तीखी बहस के बाद आसिम रियाज़ को शो छोड़ने के लिए कहा गया है। लेकिन अब एक और रिपोर्ट सामने आ रही है कि जिसमें आसिम रियाज़ से शो से बाहर होने की असली वजह का खुलासा किया गया है। आइए टाइम नाउ की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालें।
बिग बॉस तक की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार "एक स्टंट के दौरान आसिम रियाज़ और शालीन भनोट के बीच बड़ी लड़ाई हो जाती है। अभिषेक कुमार भी उस झगड़े में कूद पड़ते हैं जिसके बाद स्थिति और बिगड़ जाती है। हो रही बहस को सुलझाने के जब रोहित शेट्टी आगे आते हैं तो आसिम की रोहित शेट्टी के साथ गरमागरम बहस हो जाती है। जिसके कारण उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। उन्हें तुरंत प्रभाव से रियलिटी शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।
यह भी खबर आ रही है कि पहले टास्क के बाद ही अभिषेक कुमार, असीम रियाज, शालीन भनोट और निमृत कौर अहलूवालिया को 'फियर फंदा' मिला और उन्हें पहले एलिमिनेशन टास्क के लिए चुना गया है। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन में शिल्पा शिंदे, सुमोना चक्रवर्ती, कृष्णा श्रॉफ, निमृत कौर अहलूवालिया, अदिति शर्मा, बिग बॉस 17 के प्रतियोगी अभिषेक कुमार, शालीन भनोट, नियति फतनानी, गश्मीर महाजनी, करणवीर मेहरा और अनुपमा फेम आशीष मेहरोत्रा शामिल हैं।
