Arti Singh ने ससुराल पहुंच निभाई 'पहली रसोई' की रस्म, पकवान खिलाकर जीत लिया ससुराल वालों का दिल

Arti Singh Shares Pehli Rasoi Photos On Internet: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने बीती 25 अप्रैल को सात फेरे लिए थे। वहीं हाल ही में आरती सिंह ने ससुराल में पहली रसोई की रस्म भी अदा की।

Arti Singh Shares Pehli Rasoi Photos On Internet: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह बीते 25 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधीं। उन्होंने बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी रचाई थी, जिसमें टीवी के कई दिग्गज सितारे भी शामिल हुए। शादी के बाद से ही आरती सिंह लगातार इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि आरती सिंह (Arti Singh) की शादी की तस्वीरों और वीडियोज को फैंस द्वारा भी खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं अब आरती सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पहली रसोई की तस्वीरें साझा की हैं, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गईं।

End of Feed