टीवी मसाला

Arti Singh का ससुराल ने आतिशबाजी कर किया भव्य स्वागत, वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

Arti Singh Wedding: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह इन दिनों अपनी नई शादी को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है। सिर्फ यही नहीं उन्होंने हाल ही में वीडियो शेयर कर दिखाया की कैसे उनके ससुराल वालों ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया।

Image

Arti Singh Beautifully Welcomed by In laws

Arti Singh Wedding: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने पिछले महीने अप्रैल में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गई। सिर्फ यही नहीं उनकी इस शादी में टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी शादी काफी धूम धाम से की जिसकी तमाम तस्वीरें और वीडियो एक्ट्रेस समय समय पर शेयर कर रही हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें कैसे उनके ससुराल वालों ने उनका भव्य स्वागत किया, टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए खूबसूरत वीडियो की एक झलक।

आरती सिंह (Arti Singh) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर दिखाया कैसे ससुराल में उनका स्वागत हुआ। वीडियो में देखने को मिला की दीपिक और एक्ट्रेस एक साथ गाड़ी से उतरते हैं और घर की सजावट देख खुश हो जाते हैं। घर को बहुत सारी लाइट्स से सजाय गया, सिर्फ यही नहीं इस खुशी के मौके पर आसमान पर ढेर सारे पटाखों से आतिशबाजी भी की गई। यह देख आरती काफी ज्यादा ईमोशनल होती हुई नजर आईं।

वीडियो पोस्ट कर आरती ने लिखा एक लड़की के बहुत सारे सपने होते हैं लेकिन मेरे लिए, मैंने कभी इस तरह के स्वागत का सपना नहीं देखा था! मेरी आँखों में खिलखिलाहट, मुस्कान, बच्चे जैसा उत्साह आपको बताता है कि मुझे कभी नहीं पता था कि मुझे इतना प्यार किया जाएगा... एक बड़ा परिवार और एक ऐसा परिवार जो मुझे एहसास कराता है कि मैं कितना भाग्यशाली हूं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article