आरती सिंह ने मंगेतर संग धूमधाम से सेलिब्रेट किया 39वां बर्थडे, गोविंदा की भांजी इस दिन लेगी सात फेरे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 7, 2024, 12:36 PM IST

आरती सिंह ने अपने मंगेतर दीपक चौहान के साथ 39वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। आरती को उनके मंगेतर शानदार बर्थडे पार्टी दी। एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। आरती ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे का वीडियो शेयर किया है। फैंस एक्ट्रेस के वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

आरती सिंह (Arti Singh) ने अपना 39वां जन्मदिन परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस के लिए उनका ये बर्थडे काफी खास रहा। आरती के मंगेतर दीपक चौहान ने खास अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे पार्टी का वीडियो अपने सोशल मीजिया पर शेयर किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि दीपक ने अपनी गाड़ी को डेकोरेट किया और उसके बाद आरती केक कट करती है। इसके बाद दीपक ने सरप्राइज पार्टी रखी। इस पार्टी में आरती के दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए है। वीडियो में आरती की खुशी देखने लायक है।

आरती ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मंगेतर के लिए प्यारा सा कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, थैंक यू दीपक चौहान मेरे बर्थडे को इतना यादगार और स्पेशल बनाने के लिए।

End of Feed