Arti Singh Dipak Chauhar Shares Honeymoon Photos On Internet: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीता है। बीते 25 अप्रैल को एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधी थीं। उन्होंने खास दोस्त दीपक चौहान के साथ शादी रचाई थी और इसके बाद से ही वह अपनी शादीशुदा जिंदगी के कारण चर्चा में भी बनी हुई हैं। आरती सिंह (Arti Singh) और दीपक चौहान इस वक्त पेरिस में हनीमून मना रहे हैं, जिससे जुड़ी रोमांटिक तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।
यह भी पढ़ें: Aarti Singh ने बिकीनी पहन स्विमिंग पूल में लगाई डुबकियाँ, भाई कृष्णा अभिषेक के जन्मदिन पर ऐसे किया फन
आरती सिंह (Arti Singh) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हनीमून की झलक साझा की। उन्होंने पेरिस की खूबसूरती से फैंस को रूबरू कराया। एक फोटो में एक्ट्रेस ने फैंस को आईफिल टावर दिखाया तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह खुद दीपक चौहान (Dipak Chauhan) के साथ नजर आईं। इस फोटो में आरती सिंह के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक रही। इससे इतर एक फोटो में दीपक चौहान आरती सिंह के गाल पर किस करते हुए भी नजर आए। बता दें कि आरती सिंह ने पेरिस जाते वक्त अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह फ्लाइट में डांस करती नजर आ रही थीं। हनीमून के लिए आरती सिंह की एक्साइटमेंट की एक्साइटमेंट अलग ही लेवल पर थी।
आरती सिंह और दीपक चौहान की हुई है अरेंज मैरिज
बता दें कि आरती सिंह (Arti Singh) और दीपक चौहान (Dipak Chauhan) की मुलाकात एक शादी के दौरान हुई थी। एक्ट्रेस की बुआ ने उन्हें दीपक चौहान से मिलवाया था। यहीं से ही दोनों के प्यार का सिलसिला शुरू हुआ और अप्रैल में उन्होंने दोस्तों व परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई।
