Kangana Ranaut Gets Support From Devoleena Bhattacharjee: बॉलीवुड एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनौत के साथ बीते दिन एक हादसा हो गया। दरअसल, सिक्योरिटी चेक के दौरान कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर सीआईएसएफ की महिला कॉन्स्टेबल ने हाथ उठा दिया। इस बात पर एक्ट्रेस ने तो नाराजगी जाहिर की ही है, साथ ही लोगों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। थप्पड़कांड के बाद अब देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) भी कंगना रनौत के सपोर्ट में आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा ट्वीट शेयर कर सुरक्षा पर सवाल खड़े किये, साथ ही सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल को सपोर्ट करने वाले लोगों को भी तंज मारा।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) संग हुए थप्पड़कांड पर चिंता जाहिर करते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने लिखा, "ये केवल एक थप्पड़ नहीं है। ये भारतीय सुरक्षा का मामला है। ये हमारी सोच से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता था। इसे सुरक्षा के लिए खतरा होने की नजर से देखा जाना चाहिए।" देवोलीना भट्टाचार्जी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने एक और लंबा-चौड़ा ट्वीट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल पर तो नाराजगी जाहिर की ही, साथ ही उसका सपोर्ट करने वालों को भी फटकार लगाई।
देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने अपने ट्वीट में लिखा, "कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और सीआईएसएफ ऑफिसर के थप्पड़कांड के बारे में जानकर हैरानी हो रही है। इस तरह की हरकत जनता के भरोसे और सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन है। एक ड्यूटी पर तैनात ऑफिसर को कभी भी अपने निजी मसले जिम्मेदारियों के बीच नहीं लाने चाहिए। जब निधी प्रतिशोध को ऐसे बाहर निकाला जाए तो ये घटना हर नागरिक की सुरक्षा के लिए चिंता पैदा करता है। सीआईएसएफ ऑफिसर की इस हरकत का सपोर्ट करना एक अपराध को सही ठहराना है।"
देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "यह याद रखना जरूरी है कि इस तरह के व्यवहार का समर्थन करना एक खतरनाक मिसाल कायम करता है, जिससे संभावित रूप से दूसरों को अधिकार की आड़ में व्यक्तिगत बदला लेने का मौका मिल सकता है। हमें सामूहिक रूप से इस कृत्य की निंदा करनी चाहिए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सत्ता में बैठे लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए। मैं सबसे आग्रह करूंगी कि वे सोचें कि अगर ये घटना उनके साथ हुई होती तो कैसा लगता। यह सिर्फ एक व्यक्ति के बारे में नहीं है, बल्कि उन आचरण मानकों के बारे में है जिनसे हम सुरक्षा की अपेक्षा करते हैं।"
