संगीता बिजलानी के जन्मदिन पर पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी, शेयर कर डाली पार्टी की इन्साइड तस्वीरें

Arjun Bijlani in Sangeeta Bijlani Birthday: टीवी दुनिया के जाने माने एक्टर अर्जुन बिजलानी कल एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के जन्मदिन पर पहुंचे। पार्टी में अर्जुन ने अपनी पत्नी नेहा स्वामी संग एंट्री मारी थी। अब हाल ही में इंस्टाग्राम पर अर्जुन ने पार्टी की इन्साइड तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें सलमान खान नजर आए।

Arjun Bijlani in Sangeeta Bijlani Birthday: कल बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने अपना 65वां जन्मदिन मनाया। साल 1960 जुलाई 9 को संगीता ने मुंबई में जन्म लिया था। एक्ट्रेस ने अपने खास दोस्तों संग जमकर पार्टी की थी। इस पार्टी में कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स ने एंट्री मारी जिसमें सबसे खास थे सलमान खान। अब सोशल मीडिया पर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने भी कल रात हुई पार्टी की इन्साइड तस्वीरें शेयर कि जिसमें वो पत्नी नेहा स्वामी संग पहुंचे थे। अर्जुन की तस्वीर में संगीता के साथ साथ सलमान भी नजर आए जो अपने सवैग के साथ कैमरे के आगे पोज देते हुए दिखाई दिए।

Arjun Bijlani in Sangeeta Bijlani Birthday

Image Source: Arjun Bijlani Instagram

इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने संगीता बिजालनी (Sangeeta Bijlani) के जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की। फोटो को कैप्शन देते हुए एक्टर लिखते हैं 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ संगीता, आप सबसे अच्छी हो। मुझे लगता है बिजलानी बहुत खास होते हैं। इसी के साथ सलमान खान (Salman Khan) संग दिन और भी बेहतर हो गया.. ढेर सारा प्यार भाई!!! पत्नी नेहा स्वामी, तुम हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही हो!!।' सलमान के साथ अर्जुन बिजलानी ने तस्वीरें क्लिक कराई। इस पार्टी के लिए अर्जुन ने कैजुअल आउटफिट पहना हुआ था तो नेहा ने ब्लैक कलर की शॉर्ट स्कर्ट।

End of Feed