Arjit Taneja on Jhanak: स्टार प्लस का सीरियल 'झनक' तब सुर्खियों में आया जब इसके ऑफ एयर होने की खबर हर जगह फैलने लगी। बीते दिन खबर आई कि लगातार गिरती टीआरपी के चलते मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। हालांकि बाद में इसका टाइम स्लॉट बदलकर 11 बजे कर दिया गया। इस बीच हाल ही में शो से जुड़े अर्जित तनेजा को एक बात ने बहुत गुस्सा दिलाया। ऑफ एयर होने वाले रुमर्स को सुन जो लोग खुशी से झूमने उठे उनपर अर्जित तनेजा बरस गए। इसी को देखते हुए अर्जित तनेजा ने X पर ट्वीट शेयर कर डाला।
सीरियल 'झनक' (Jhanak) में ऋषि का किरदार निभा रहे अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) लिखते हैं 'लोगों को शो के ऑफ एयर होने का जश्न मनाते देखना दुखद है। एक शो 150 से ज़्यादा नौकरियों का सहारा है। मैं जानता हूँ कि एक फैन होने के नाते, कई चीज़ें ऐसी हो सकती हैं जिनसे कोई संतुष्ट न हो, लेकिन कलाकार दिए गए कंटेंट के साथ अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हैं, लेकिन हम इसे एक जैसा नहीं कर सकते। एक-दूसरे का हौसला बढ़ाएँ, कमज़ोरियों पर खुश न हों। और हाँ, शो खत्म नहीं हो रहा है, बस समय बदल रहा है। कोई भी शो नेगटविटी का हकदार नहीं है।'
अर्जित के इस पोस्ट को देख जहां कुछ लोग खुश हुए तो हेटर्स को मिर्ची लगी। अर्जित तनेजा अक्सर गलत के खिलाफ आवाज जरूर उठाते हैं। बता दें कहानी में 20 साल का जनरेशन लीप आया जिसके चलए अर्जित तनेजा के साथ साथ रिया शर्मा और ट्विंकल अरोड़ा भी 'झनक' से जुड़ी। आज के एपिसोड में झनक अखबार में प्रशार की तस्वीर देख रोएगी तो ऋषि को लगेगा कि उन दोनों की शादी का सच सभी के सामने ना आ जाए।
